PM Kisan 22th Installment Date 2026: जैसा कि आप सब जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है. अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी हो चूकी है. अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है. फरवरी का महीना बीत चुका है व होली का त्योहार आ गया है पर अब तक PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये नहीं आए है.
जाने कब आएगी 22वीं किस्त
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपका यह इंतजार कब खत्म होगा और योजना की 22वीं किस्त कब तक जारी की जाएगी. फिलहाल एक ऐसी खबर देखने को मिल रही है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसानों की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है. बता दें कि प्रधानमंत्री जल्द ही असम का दौरा करने जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस दौरे में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का ऐलान किया जा सकता है.
13 मार्च को हो सकती है घोषणा
असम के मंत्री उर्खाओ ग्वारा ब्रह्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करने आ रहे है. PM मोदी का असम दौरा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है. ऐसे में खबरें आ रही है कि इस दिन PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त की घोषणा हो सकती है या फिर यहीं से पीएम मोदी किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं.
19 नवंबर को जारी हुई थी 21वीं किस्त
इसके बारे में कोई पक्की खबर नहीं मिली है पर संभावनाएं जताई जा रही है कि शायद इस दौरान योजना का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. योजना की 21वीं किस्त के बारे में बात करें तो यह 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. ऐसे में अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है. संभावना बन रही थी कि होली के त्योहार पर किसानों को तोहफा मिल सकता है. पर अभी तक योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है.
