बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से RSETI (Rural Self Employment Training Institute) में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट और वॉचमैन/गार्डनर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को शुरू में 3 साल के लिए रखा जाएगा और आगे प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है.
कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 3 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें ऑफिस असिस्टेंट के 2 पद और वॉचमैन/गार्डनर का 1 पद शामिल है. ये पद RSETI गोंदिया और गढ़चिरौली में भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक रखी गई है. उम्मीदवारों को समय सीमा के अंदर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं वॉचमैन/गार्डनर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना आवश्यक है.
| Post Name | Vacancy | Qualification |
|---|---|---|
| Office Assistant | 02 | Graduate + Computer Knowledge |
| Watchman/Gardner | 01 | 7th Pass |
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पोस्ट के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों देना होगा. जबकि वॉचमैन/गार्डनर पद के लिए केवल इंटरव्यू लिया जाएगा.
Bank of India Office Assistant & Watchman Vacancy 2026 Notification
सैलरी (वेतन)
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ₹20,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. वहीं वॉचमैन/गार्डनर के लिए ₹12,000 प्रति माह सैलरी निर्धारित की गई है.
Bank of India Office Assistant & Watchman Vacancy 2026 Application Form
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को सही तरीके से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर भेजना होगा. पता है: Bank of India, Financial Inclusion Department, 4 th Floor
Bank Of India Building, Nagpur Zonal Office,
S.V. Patel Marg, Kingsway, Post Box No.04
Nagpur- 440001
