आम लोगों को बिजली बिल से राहत देने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के तहत अब उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च को काफी कम कर सकते हैं और लंबे समय तक लगभग मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के तहत क्या मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सोलर सिस्टम लगाकर बिजली बिल में कमी कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार यह योजना आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद है और इससे देश में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी

सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने पर अलग-अलग क्षमता के अनुसार सब्सिडी दी जा रही है:

  • 1 किलोवाट पर ₹30,000 तक की सब्सिडी
  • 2 किलोवाट पर ₹60,000 तक की सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78,000 तक की सब्सिडी

बैंक से मिलेगा सस्ता लोन

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक से लोन भी दिया जा रहा है।
लगभग 7% ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का ऋण आसानी से मिल सकता है।

इस लोन को:

  • शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 साल में
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 साल में

आसानी से चुकाया जा सकता है।

कितने यूनिट पर कितना सोलर पैनल लगवाएं

बिजली खपत के अनुसार सोलर पैनल की क्षमता चुनी जा सकती है:

  • 150 यूनिट तक खपत → 1 किलोवाट
  • 300 यूनिट तक खपत → 2 किलोवाट
  • 300 यूनिट से अधिक → 3 किलोवाट या उससे ज्यादा

सोलर पैनल से अतिरिक्त कमाई भी

सोलर पैनल से बनने वाली बिजली का उपयोग घर में किया जा सकता है। इसके अलावा अगर बिजली बचती है तो उसे ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजित कराया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।

कितनी जगह और कितनी उम्र

सोलर पैनल लगाने के लिए लगभग 100 वर्ग फुट प्रति किलोवाट छत की जरूरत होती है।
सही रखरखाव के साथ सोलर पैनल करीब 25 साल तक आसानी से काम करते हैं।

योजना के लिए जरूरी शर्तें

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं:

  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उपभोक्ता इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी समस्या की स्थिति में अपने नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें:

  • सबसे पहले पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन करें।
  • अब पूछी की जानकारी जैसे बिजली कनेक्शन नंबर और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दें।

PM Surya Ghar Yojana