राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि गरीब परिवारों के सभी सदस्यों को अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर 30 जून तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो राशन मिलने में परेशानी आ सकती है।

क्या है पूरा मामला

सरकार द्वारा राशन प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC अनिवार्य किया गया है। अब राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार से लिंक होना जरूरी होगा। इसके बाद ही लाभार्थियों को राशन का लाभ मिलता रहेगा।

30 जून के बाद रुक सकता है राशन

सरकार ने इसके लिए 30 जून तक की अंतिम तिथि तय की है। जो परिवार इस तारीख तक e-KYC पूरा नहीं कराएंगे, उन्हें राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए सभी राशन कार्ड धारकों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्यों जरूरी किया गया e-KYC

सरकार के अनुसार कई जगह राशन कार्ड में गलत तरीके से नाम जुड़े हुए हैं या फर्जी लाभ लिया जा रहा है। इसी को रोकने के लिए e-KYC प्रक्रिया लागू की गई है। इससे सही लाभार्थियों को ही सरकारी योजना का फायदा मिलेगा।

कहां करवाएं e-KYC

राशन कार्ड धारक अपनी e-KYC निम्न स्थानों पर जाकर करवा सकते हैं:

  • नजदीकी राशन डिपो
  • CSC सेंटर
  • राशन डीलर के पास

यहां बायोमेट्रिक के माध्यम से आधार को राशन कार्ड से लिंक किया जाएगा।

e-KYC नहीं करवाने पर क्या होगा

यदि किसी परिवार का कोई सदस्य e-KYC नहीं करवाता है तो उस सदस्य का नाम राशन सूची से हटाया जा सकता है। ऐसे में परिवार को मिलने वाला राशन भी प्रभावित हो सकता है। सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC प्रक्रिया पूरी करें ताकि आगे राशन मिलने में कोई परेशानी न हो।

ऐसे करें घर बैठे ई केवाईसी

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में मेरा राशन ऐप डाउनलोड करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
  • अब आप ऐप पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • अब आपको जिस भी सदस्य की केवाईसी करनी है उसके सामने क्लिक करें।
  • अब आधार से नंबर लिंक पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
  • अब उसे सदस्य की लाइव फोटो अपलोड करें।
  • इस तरह से आपकी एक सदस्य की राशन कार्ड की केवाईसी हो जाएगी इसी प्रकार से सभी सदस्यों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।

Ration Card e-kyc