अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार द्वारा अब तक किसानों के खाते में ₹2000 की 22 किस्तें भेजी जा चुकी हैं और अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई ऐसे किसान भी हैं जिनके खाते में 22वीं किस्त तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते कुछ जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि अगली किस्त अटक न जाए।
क्यों खाते में नहीं पहुंचती किस्त
सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के बाद कुछ शर्तें अनिवार्य कर दी गई हैं। अगर ये पूरी नहीं होती हैं तो किस्त का पैसा रुक सकता है। सबसे बड़ी e-KYC नहीं होने पर समस्या। अगर आपने e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपके खाते में किस्त नहीं आएगी। इसलिए e-KYC समय पर करना बहुत जरूरी है। दूसरी गलत जानकारी होने पर दिक्कत अगर आपने e-KYC कर लिया है लेकिन फिर भी पैसा नहीं आ रहा है, तो इन कारणों से समस्या हो सकती है:
- आधार नंबर गलत होना
- मोबाइल नंबर अपडेट न होना
- बैंक खाते की जानकारी में गलती
लाभार्थी सूची में नाम जरूर चेक करें
नई किस्त जारी होने से पहले यह जरूर चेक करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
- “Get Report” पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाएगी, इसमें अपना नाम देखें
- अगर लिस्ट में नाम है तो आप लाभार्थी हैं।
अगर नाम नहीं है तो क्या करें
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। समस्या का समाधान करने के लिए नीचे दिए गए काम करें:
- नजदीकी जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाएं
- अपनी सभी जानकारी अपडेट कराएं
- e-KYC पूरा करें
- नई जमीन खरीदी है तो उसकी जानकारी अपडेट करें
- नाम, पता या आधार में बदलाव हुआ है तो उसे भी अपडेट करें
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
- 155261
- 011-24300606
यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।
