AIIMS CRE-5 Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। AIIMS New Delhi की तरफ से Common Recruitment Examination (CRE-5) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग AIIMS संस्थानों एवं स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में Group-B और Group-C के कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, Diploma, Graduation, B.Sc, Nursing, Pharmacy और Engineering तक की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में Clerk, DEO, Pharmacist, Lab Technician, Driver, Junior Engineer, Stenographer, Nursing Officer, Radiographer, Ward Attendant समेत कई पद शामिल किए गए हैं।
AIIMS CRE-5 भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु पद अनुसार 27, 30, 35 एवं 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।