RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 06/2025 (Graduate Level NTPC) के तहत आयोजित CBT-2 परीक्षा की प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी करने का नोटिस जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 को आयोजित CBT-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे 15 जुलाई 2026 शाम 4:00 बजे से 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकेंगे।
इस दिन से देख सकेंगे Answer Key
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखने का लिंक 15 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव किया जाएगा। यह लिंक 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इसी अवधि के दौरान उम्मीदवार अपनी आपत्तियां भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।
Answer Key पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी (Answer Key) पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹50 प्रति प्रश्न के साथ लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा।
यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न का शुल्क बैंक चार्ज काटने के बाद उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।
ऐसे होगा शुल्क का भुगतान
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। भुगतान के लिए निम्न विकल्प उपलब्ध रहेंगे—
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- UPI
- नेट बैंकिंग
RRB NTPC CBT 2 Answer Key कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकते हैं—
- सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB NTPC Graduate CEN 06/2025 CBT-2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिखाई देगी।
- यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करें।
- भविष्य के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद RRB का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा आंसर की: यहां से करें चेक
