आयुष्मान कार्ड की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार की जन आरोग्य स्कीम के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड पर प्रत्येक व्यक्ति को ₹500000 का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्ड की मदद से व्यक्ति किसी भी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज निशुल्क करवा सकता है।

अगर आपने आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई किया था या फिर आपका पहले आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो अब आप आयुष्मान कार्ड की नई सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), जिसे आयुष्मान भारत योजना भी कहा जाता है, केंद्र सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से राहत देना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करती है।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार।
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक।
  • दिहाड़ी मजदूर और छोटे कामगार।
  • कच्चे मकान में रहने वाले परिवार।
  • ऐसे नागरिक जो PF (Provident Fund) या ESIC से जुड़े नहीं हैं।
  • 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी योजना के दायरे में आ सकते हैं।

यदि आप इन श्रेणियों में आते हैं और सरकार की पात्रता सूची में शामिल हैं, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनता?

  • आयकर (Income Tax) देने वाले व्यक्ति।
  • सरकारी कर्मचारी।
  • संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी।
  • आर्थिक रूप से संपन्न परिवार।
  • PF या ESIC से जुड़े कर्मचारी।

आयुष्मान कार्ड लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आयुष्मान कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट (beneficiary.nha.gov.in) पर जाएं.
  • अब पोर्टल पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।
  • अब आपके नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज कर वेरीफाई करें।
  • अब स्कीम का नाम सेलेक्ट करें और अपने राज्य का नाम, जिले का नाम और ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कर सर्च पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी इस लिस्ट में आपका नाम चेक कर सकते हैं।