हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन में जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह अब अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। हरियाणा कॉलेज एडमिशन आवेदन फार्म का स्टेटस जारी कर दिया गया है। इससे आप चेक कर सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या रिजेक्ट हुआ या फिर आवेदन में कोई कमी पाई गई। अगर आवेदन में कोई कमी है तो आप फिर से डॉक्यूमेंट अपलोड करके ठीक कर सकते हैं।
हरियाणा कॉलेज एडमिशन 2026
हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो कर 12 जुलाई 2026 तक चली थी। इस दौरान जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था अब वह अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। हरियाणा यूजी एडमिशन जारी शेड्यूल के अनुसार पूरी प्रक्रिया होने पर जल्द ही पहले प्रोविजनल मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी। फिर उसके बाद फाइनल पहले में लिस्ट जारी होगी।
हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन आवेदन फार्म चेक करने के बाद जब भी आपका पहली मेरिट लिस्ट में नाम आता है तो आपको इन दस्तावेजों को तैयार रखना है:
- फैमिली आईडी
- इनकम सर्टिफिकेट (अप्रैल के बाद का बना होना चाहिए)
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- कैरक्टर सर्टिफिकेट
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- गैप ईयर सर्टिफिकेट (अगर गैप है तो)
- एबीसी आईडी कार्ड
- 10वीं, 12वीं मार्कशीट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
Haryana College Admission Application Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले डिपार्मेंट आफ हायर एजुकेशन हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं या नीति दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें.
- सर्च पर क्लिक करते ही आपके आवेदन फार्म का स्टेटस आ जाएगा.
हरियाणा कॉलेज यूजी एडमिशन आवेदन फार्म स्टेट चेक करने का लिंक: यहां क्लिक करें
