रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है। अब जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे ऑनलाइन अपना परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।
इस बार रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती की जा रही है। ग्रुप डी की CBT परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा है, उन्हें अभी से अपना एग्जाम सिटी चेक कर लेना चाहिए ताकि आने-जाने की तैयारी समय रहते की जा सके।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
- भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025
- पद का नाम: ग्रुप डी (लेवल-1)
- कुल पद: 22,195
- परीक्षा: CBT
- परीक्षा तिथि: 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026
- Exam City Slip जारी: 23 जुलाई 2026
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले
एडमिट कार्ड नहीं, सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी
कई उम्मीदवार Exam City Slip को एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह केवल परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा शुरू होने से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।
SC/ST उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा
SC/ST वर्ग के पात्र उम्मीदवार इसी लॉगिन पोर्टल से Travel Authority भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें रेलवे के नियमों के अनुसार यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।
RRB Group D Exam City Slip Check Link: Click Here
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले CBT परीक्षा होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
ऐसे चेक करें अपनी Exam City Slip
अगर आपने RRB Group D भर्ती के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Exam City Slip देख सकते हैं।
- सबसे पहले अपने RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब Registration Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा भरकर Login करें।
- लॉगिन करते ही आपकी परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।
