हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। Haryana ITI Admission 2026-27 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना नाम और सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित आईटीआई संस्थान में दस्तावेज सत्यापन करवाकर एडमिशन फीस जमा करनी होगी। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद ?

अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है तो सबसे पहले अपना Allotment Letter डाउनलोड करें। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित आईटीआई संस्थान में पहुंचें और दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।

दस्तावेज सत्यापन के बाद 1 अगस्त 2026 तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही आपका प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा।

एडमिशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

एडमिशन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।

  • आधार कार्ड
  • फैमिली आईडी
  • 10वीं की अंकतालिका
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटो कॉपी दोनों साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

किस आधार पर हुआ है चयन?

हरियाणा आईटीआई एडमिशन में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद दस्तावेज सत्यापन और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

अगर दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से आगे भी अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Haryana ITI 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले हरियाणा आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Haryana ITI 2nd Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपकी मेरिट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यदि आपका चयन हुआ है तो अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।

अगर आपने हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन किया है तो दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें। चयन होने पर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी करें, ताकि आपकी सीट सुरक्षित रहे।

हरियाणा आईटीआई दूसरी मेरिट लिस्ट चेक करें