भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Air Force (IAF) ने Agniveervayu Non-Combatant Intake 01/2027 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन फॉर्म 17 अगस्त 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन अग्निपथ योजना के अंतर्गत किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और पात्रता को ध्यान से पढ़ लें।

Indian Air Force Agniveer Non-Combatant Vacancy 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठनभारतीय वायु सेना (Indian Air Force)
भर्ती का नामAgniveervayu Non-Combatant Intake 01/2027
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
आवेदन करने वालेकेवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार
आवेदन की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटiafrecruitment.edcil.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी25 से 31 जुलाई 2026 (रोजगार समाचार)
आवेदन की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित की जाएगी

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां शामिल हैं। नामांकन के समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी साफ और सही तरीके से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित अनुसार संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में रखें और लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF ……………” अवश्य लिखें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक के माध्यम से भेजें।
  • ध्यान रखें कि आवेदन 17 अगस्त 2026 तक संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

Important Links

Indian Air Force Agniveer Non-Combatant Vacancy 2026 Short NoticeNotice
Application FormSoon