अगर आपने इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर ली है और देश के प्रतिष्ठित संस्थान ISRO में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-27 के लिए Graduate Apprentice, Technician Apprentice और Commercial Practice Apprentice के 410 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था का नाम: ISRO – U R Rao Satellite Centre (URSC)
  • पद का नाम: Graduate Apprentice, Technician Apprentice एवं Commercial Practice Apprentice
  • कुल पद: 410
  • नौकरी का स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

पदों का विवरण

Graduate Apprentice (BE/BTech) – 220 पद
Technician Apprentice (Diploma) – 120 पद
Commercial Practice Apprentice – 70 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • Graduate Apprentice के लिए संबंधित ट्रेड में BE/BTech पास होना चाहिए।
  • Technician Apprentice के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • Commercial Practice Apprentice के लिए Diploma in Commercial Practice होना चाहिए।

स्टाइपेंड

  • Graduate Apprentice: ₹12,300 प्रति माह
  • Technician Apprentice: ₹10,900 प्रति माह
  • Commercial Practice Apprentice: ₹10,900 प्रति माह

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी डिग्री या डिप्लोमा नियमित (Regular) रूप से पूरा किया है। 2021 या उससे पहले पासआउट अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार को NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद UMANG Portal पर जाकर URSC Apprenticeship सर्च करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026

Important Links

ISRO Apprentice Recruitment 2026 NotificationNotification
ISRO Apprentice Recruitment 2026 Apply LinkClick Here