हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HARTRON) ने Junior Programmer के पैनल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती हरियाणा के सभी जिलों के लिए Job Work Basis पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Hartron Junior Programmer Recruitment 2026

हरट्रोन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार केवल एक जिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल रिजल्ट जारी होने की तिथि से 2 वर्ष तक मान्य रहेगा। आवश्यकता होने पर इसकी अवधि अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। लिखित परीक्षा केवल IDDC, अंबाला और HMSDC, गुरुग्राम परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • संस्था का नाम: Haryana State Electronics Development Corporation Limited (HARTRON)
  • पद का नाम: Junior Programmer
  • भर्ती का प्रकार: Job Work Basis
  • आवेदन शुरू: 30 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
  • एडमिट कार्ड: 12 अगस्त 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे
  • परीक्षा केंद्र: IDDC, अंबाला एवं HMSDC, गुरुग्राम
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए तथा न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।

  • Graduate + PGDCA/PDCA/PGDIT/APGDCA
  • BCA
  • B.Sc (Computer Science/IT)
  • MCA
  • M.Sc (Computer Science/IT)
  • B.Tech/M.Tech
  • Computer Application/IT में 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • DOEACC/NIELIT का A/B/C Level Course

मानदेय

चयनित उम्मीदवारों को ₹24,100 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • Domain Knowledge Test
  • दस्तावेज सत्यापन
  • लगभग एक माह का प्रशिक्षण
  • Practical Test
  • मेरिट सूची

अंतिम मेरिट Domain Test और Practical Test दोनों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • General (Male) एवं अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवार: ₹300 + GST
  • महिला उम्मीदवार: ₹150 + GST
  • हरियाणा SC/BC/EWS/ESM: ₹75 + GST
  • PwD (हरियाणा): कोई शुल्क नहीं

Hartron Junior Programmer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Junior Programmer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Important links

Hartron Junior Programmer Recruitment 2026 NotificationNotification
Hartron Junior Programmer Recruitment 2026 Apply OnlineApply Online