केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी काफी अहम योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। अब पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। कुछ किसानों के खाते में इस बार 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये तक की राशि आ सकती है।
हालांकि 4000 रुपये का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलेगा। यह उन किसानों को मिल सकता है जिनकी पिछली किस्त किसी वजह से रुक गई थी और अब उन्होंने अपनी जरूरी जानकारी और प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में पिछली किस्त और आने वाली किस्त का पैसा एक साथ मिलने पर खाते में 4000 रुपये आ सकते हैं।
किन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये?
अगर किसी किसान की पिछली 2000 रुपये की किस्त किसी तकनीकी समस्या, दस्तावेजों के सत्यापन या e-KYC पूरी नहीं होने के कारण रुक गई थी और अब किसान ने अपनी जानकारी सही करवा ली है, तो पिछली बकाया किस्त के साथ नई किस्त का पैसा मिल सकता है।
यानी पिछली किस्त के 2000 रुपये और आने वाली नई किस्त के 2000 रुपये एक साथ मिलने पर कुल 4000 रुपये खाते में आ सकते हैं। अगर आपकी पिछली किस्त पहले ही मिल चुकी है तो केवल अगली किस्त के रूप में 4000 रुपये मिलने की बात नहीं है। इसलिए सबसे पहले अपना पीएम किसान स्टेटस चेक करना जरूरी है।
ये 3 काम पूरे होना जरूरी
पीएम किसान योजना का पैसा पाने के लिए किसानों को अपनी जरूरी जानकारी पूरी रखनी चाहिए। अगर इनमें कोई कमी है तो किस्त अटक सकती है।
- e-KYC पूरी होनी चाहिए: सबसे पहले किसान की e-KYC पूरी होनी चाहिए। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है तो इसे जल्द पूरा करवा लें। e-KYC ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर के जरिए करवाई जा सकती है।
- Land Seeding सही होना चाहिए: किसान की जमीन का रिकॉर्ड भी पीएम किसान योजना में सही तरीके से जुड़ा होना चाहिए। इसे Land Seeding के नाम से देखा जाता है। अगर आपके स्टेटस में Land Seeding के सामने No दिखाई दे रहा है तो जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करवानी चाहिए।
- Aadhaar Bank Seeding सही होनी चाहिए: किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए। अगर बैंक खाते या आधार में कोई दिक्कत है तो बैंक में जाकर इसे सही करवाना जरूरी है।
ऐसे चेक करें PM Kisan Status
- किसान घर बैठे अपना पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Farmers Corner में जाकर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा भरकर Submit कर दें।
- अब आपके सामने पीएम किसान खाते का स्टेटस दिखाई देगा।
- यहां आपको खास तौर पर e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding की जानकारी चेक करनी है।
अगर किसी जगह No लिखा है तो क्या करें?
- अगर e-KYC के सामने No है तो पहले e-KYC पूरी करवाएं।
- अगर Land Seeding में दिक्कत है तो संबंधित कृषि या राजस्व विभाग से संपर्क करके जमीन का रिकॉर्ड सही करवाएं।
- अगर Aadhaar Bank Seeding में समस्या है तो अपने बैंक में जाकर आधार और बैंक खाते की जानकारी चेक करवाएं।
