SBI में क्लर्क की नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Junior Associate (Customer Support & Sales) के 1538 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती SC, ST और OBC वर्ग की बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और 27 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।

SBI Clerk Recruitment 2026 Overview

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाState Bank of India (SBI)
पद का नामJunior Associate (Customer Support & Sales)
भर्ती का प्रकारSpecial Recruitment Drive
कुल पद1538
आवेदन शुरू07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यमOnline
प्रारंभिक परीक्षासितंबर 2026
मुख्य परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026
नौकरी का क्षेत्रSBI Clerical Cadre

SBI ने यह भर्ती SC, ST और OBC वर्ग की बैकलॉग रिक्तियों के लिए जारी की है। कुल 1538 पदों में SC के 207, ST के 1219 और OBC के 112 पद शामिल हैं।

SBI Clerk Vacancy 2026

इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेगा, उसकी उम्मीदवारी उसी राज्य की रिक्तियों के लिए मानी जाएगी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल पद
आंध्र प्रदेश88
कर्नाटक120
मध्य प्रदेश134
छत्तीसगढ़26
ओडिशा111
चंडीगढ़22
जम्मू-कश्मीर42
हिमाचल प्रदेश11
पंजाब18
तमिलनाडु65
तेलंगाना32
राजस्थान106
पश्चिम बंगाल55
उत्तर प्रदेश31
महाराष्ट्र165
दिल्ली17
गुजरात289
असम39
त्रिपुरा22
बिहार12
झारखंड133
कुल1538

नोटिफिकेशन के अनुसार ये रिक्तियां अस्थायी हैं और बैंक की आवश्यकता के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है।

SBI Clerk Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षासितंबर 2026
मुख्य परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026

प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में संभावित है। परीक्षा की फाइनल तारीख SBI की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

SBI Clerk 2026 Qualification

SBI Clerk भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation पास होना जरूरी है। योग्यता की गणना 31 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें निर्धारित तारीख तक ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण देना होगा।

पदशैक्षणिक योग्यता
Junior Associate (Customer Support & Sales)किसी भी विषय से Graduation पास

इसके अलावा उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है तो उसे अलग से Local Language Test नहीं देना होगा।

SBI Clerk Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वर्गआयु में छूट
OBC3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwBD OBC13 वर्ष
PwBD SC/ST15 वर्ष
Ex-Servicemen/Disabled Ex-Servicemenनियमानुसार
विधवा/तलाकशुदा महिला आदि7 वर्ष तक, नियमानुसार

SBI Clerk 2026 Application Fee

SBI Clerk भर्ती में SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/Disabled Ex-Servicemen उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है।

वर्गआवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD/XS/DXS₹0
General/OBC/EWS₹750
भुगतानOnline

SBI Clerk 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले Preliminary Examination होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Main Examination के लिए बुलाया जाएगा।

Main Exam पास करने के बाद जहां जरूरी होगा वहां Local Language Test होगा। स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल होना जरूरी है, तभी उम्मीदवार को नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण होने पर यह टेस्ट नहीं देना होगा।

Selection Process:

  • Preliminary Examination
  • Main Examination
  • Local Language Test
  • Document Verification
  • Final Selection

SBI Clerk Exam Pattern 2026

SBI Clerk की Preliminary और Main परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में प्रस्तावित है और इसके बाद Main Examination आयोजित होगी।

मुख्य परीक्षा में अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नोटिफिकेशन में दिया गया है।

SBI Clerk Salary 2026

Junior Associate पद पर चयनित उम्मीदवारों को SBI के क्लेरिकल कैडर के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नोटिफिकेशन में Pay Scale ₹24,050 से ₹64,480 तक दिया गया है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों को दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट मिलने के कारण शुरुआती Basic Pay ₹26,730 होगी।

जानकारीवेतन
Pay Scale₹24,050 – ₹64,480
शुरुआती Basic Pay₹26,730
मेट्रो शहर में शुरुआती कुल वेतनकरीब ₹46,000 प्रति माह

वेतन के अलावा उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार अलग-अलग भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। पोस्टिंग की जगह के अनुसार भत्तों में बदलाव हो सकता है।

SBI Clerk Recruitment 2026 में Local Language जरूरी

इस भर्ती में उम्मीदवार को केवल एक State/UT के लिए आवेदन करना होगा। जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। Local Language Test Main Exam पास करने के बाद और बैंक में ज्वाइनिंग से पहले होगा।

अगर उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और इसकी मार्कशीट या प्रमाण पत्र उपलब्ध है तो उसे Local Language Test से छूट दी जाएगी।

SBI Clerk Recruitment 2026 Apply Online

SBI Clerk भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई दूसरा माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी जानकारी ध्यान से भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करके अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद अपने पास सुरक्षित रख लें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भर्ती SBI की Special Recruitment Drive है और इसमें केवल SC, ST तथा OBC वर्ग की बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी कैटेगरी और जिस राज्य से आवेदन करना है, उसकी Vacancy जरूर चेक कर लें।

Important Links

SBI Clerk Recruitment 2026 Backlog NotificationNotification
SBI Clerk Recruitment 2026 backlog Apply OnlineApply Now