UGC NET June 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट 28 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 84 विषयों के लिए कुल 7,73,806 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 6,07,151 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। अब उम्मीदवार अपना UGC NET Score Card आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
English, Commerce और Sociology विषयों की परीक्षा दोबारा 09 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इन विषयों के उम्मीदवारों का रिजल्ट/स्कोरकार्ड दोबारा परीक्षा होने के बाद ही उपलब्ध कराया जाएगा। अगर ये उम्मीदवार अभी Score Card देखने की कोशिश करते हैं तो “Invalid Application Number/Password” का संदेश दिखाई दे सकता है।