Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 9 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं में एडमिशन 2027-28 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कक्षा 8वीं में पढ़ रहे योग्य विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में एडमिशन Lateral Entry Selection Test के आधार पर होगा।

इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। एडमिशन केवल संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर होगा। नवोदय विद्यालय में पढ़ाई, रहने-खाने, यूनिफॉर्म और किताबों आदि की सुविधा दी जाती है।

JNV Class 9 Admission 2027 Overview

मुख्य जानकारीविवरण
संस्था का नामनवोदय विद्यालय समिति
एडमिशनकक्षा 9वीं
सत्र2027-28
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरूशुरू हो चुके हैं
अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
चयन परीक्षा10 अप्रैल 2027
परीक्षा का माध्यमहिंदी / अंग्रेजी
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in

Important Dates

कार्यतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू2026 में शुरू
आवेदन की अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
कक्षा 9वीं चयन परीक्षा10 अप्रैल 2027
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी होगा

Application Fees

  • ऑनलाइन आवेदन बिल्कुल फ्री है।
  • आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी है।

Age Limit

उम्मीदवार की जन्म तिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी वर्गों के विद्यार्थियों पर लागू है।

JNV Class 9 Admission 2027 Eligibility

एडमिशनयोग्यता
कक्षा 9वींविद्यार्थी कक्षा 8वीं में पढ़ रहा हो और सत्र 2026-27 में संबंधित जिले के सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो। विद्यार्थी उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना है।

ध्यान दें: जो विद्यार्थी पहले ही कक्षा 8वीं पास कर चुके हैं या जिनकी पढ़ाई और निवास का जिला अलग है, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Selection Process

  • कक्षा 8वीं स्तर की चयन परीक्षा
  • परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना
  • मेरिट के आधार पर चयन
  • दस्तावेजों की जांच
  • मेडिकल/अन्य जरूरी जांच के बाद एडमिशन

JNV Class 9 Selection Test Pattern

विषयप्रश्नअंक
English1515
Hindi1515
Mathematics3535
General Science3535
कुल100100

परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा कक्षा 8वीं के स्तर की होगी।

परीक्षा में किन टॉपिक से सवाल आएंगे?

  • गणित: परिमेय संख्याएं, वर्ग एवं वर्गमूल, घन एवं घनमूल, घातांक, प्रतिशत, लाभ-हानि, छूट, ब्याज, बीजीय व्यंजक, रैखिक समीकरण, चतुर्भुज, क्षेत्रमिति और आंकड़ों से जुड़े सवाल आदि।
  • विज्ञान: फसल उत्पादन, सूक्ष्मजीव, कोयला-पेट्रोलियम, दहन, पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं का संरक्षण, प्रजनन, किशोरावस्था, बल एवं दाब, घर्षण, ध्वनि, विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव, प्राकृतिक घटनाएं और प्रकाश आदि।
  • हिंदी: व्याकरण, वर्तनी, पर्यायवाची-विलोम, शब्द प्रयोग, वाक्य सुधार, मुहावरे, लोकोक्तियां और अपठित बोध आदि।

How To Apply

  • सबसे पहले नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Class 9 Lateral Entry Selection Test 2027 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • विद्यार्थी की सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो और विद्यार्थी व माता-पिता के हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आधार, स्कूल और जिले से जुड़ी जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें।
  • आवेदन की रसीद/फॉर्म का प्रिंट या कॉपी अपने पास रखें।

Important Links

ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
नोटिफिकेशन / प्रॉस्पेक्टसयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in