HDFC Parivartan Scholarship 2026: एचडीएफसी बैंक की तरफ से Parivartan ECSS Programme के तहत स्कॉलरशिप योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना में कक्षा 1 से 12वीं, Diploma/ITI/Polytechnic, Graduation और Post Graduation में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। योजना के तहत विद्यार्थियों को ₹15,000 से ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

HDFC Parivartan Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है। इस योजना के लिए महिला और पुरुष दोनों विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

HDFC Parivartan Scholarship 2026 Overview

जानकारीविवरण
योजना का नामParivartan ECSS Programme
संचालकHDFC Bank – Parivartan
लक्षित विद्यार्थीआर्थिक/पारिवारिक संकट से प्रभावित विद्यार्थी
पाठ्यक्रम स्तरकक्षा 1-12, Diploma/ITI/Polytechnic, UG, PG
अधिकतम स्कॉलरशिप₹75,000
आवेदन मोडOnline

Important Dates

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरूशुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तिथि31 October 2026

Eligibility

HDFC Parivartan Scholarship योजना के लिए विद्यार्थी का वर्तमान में किसी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना जरूरी है। योजना का लाभ कक्षा 1 से 12वीं, Diploma/ITI/Polytechnic, सामान्य एवं व्यावसायिक स्नातक तथा सामान्य एवं व्यावसायिक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

  • विद्यार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए।
  • पिछली कक्षा/योग्यता परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक होने चाहिए।
  • आर्थिक या पारिवारिक संकट की स्थिति से प्रभावित विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई जारी रखने में परेशानी हो रही है।

Scholarship Benefits

कक्षा/कोर्सस्कॉलरशिप राशि
कक्षा 1 से 6₹15,000
कक्षा 7 से 12, Diploma, ITI और Polytechnic₹18,000
सामान्य स्नातक₹30,000
व्यावसायिक स्नातक₹50,000
सामान्य स्नातकोत्तर₹35,000
व्यावसायिक स्नातकोत्तर₹75,000

Required Documents

HDFC Parivartan Scholarship के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
  • वर्तमान वर्ष का प्रवेश प्रमाण/फीस रसीद
  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक/व्यक्तिगत संकट से संबंधित प्रमाण पत्र

How to Apply

HDFC Parivartan Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए:

  • सबसे पहले HDFC Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Scholarship Section में जाएं।
  • HDFC Parivartan Scholarship पर क्लिक करें।
  • पूरी जानकारी पढ़कर Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और अन्य जरूरी जानकारी अपलोड करें।
  • नियम एवं शर्तों को स्वीकार करें।
  • आवेदन फॉर्म को दोबारा चेक करके Submit कर दें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट/कॉपी सुरक्षित रख लें।

Important links

HDFC Parivartan Scholarship 2026 NotificationNotification
HDFC Parivartan Scholarship 2026 Apply OnlineApply Now