Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026: हरियाणा में राशन डिपो खोलने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती से जुड़ी जानकारी सामने आई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की ओर से प्रदेश के अलग-अलग गांवों और वार्डों में नई Fair Price Shop (FPS) के लाइसेंस देने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत कुल 2651 राशन डिपो के लाइसेंस दिए जाने हैं। आवेदन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपने गांव या वार्ड में उपलब्ध डिपो की जानकारी और पात्रता जरूर जांच लें।

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभागखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा
पद का नामराशन डिपो होल्डर / FPS लाइसेंस
कुल रिक्तियां2651
महिलाओं के लिए आरक्षण33%
नोटिफिकेशन जारी10 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू10 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख10 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलSARAL Haryana

Haryana Ration Depot Holder Important Dates

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी10 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख10 नवंबर 2026

Haryana Ration Depot Holder Application Fees

श्रेणीआवेदन शुल्क
सभी श्रेणियां₹0/-
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

Haryana Ration Depot Holder Age Limit

राशन डिपो होल्डर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 10 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान लागू हो सकता है।

Haryana Ration Depot Holder Qualification

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
Fair Price Shop (FPS) लाइसेंस होल्डर265112वीं पास, बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र और संबंधित क्षेत्र का निवासी

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कंप्यूटर प्रमाण पत्र और स्थानीय निवास से जुड़े दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। प्रस्तावित राशन डिपो की जगह से संबंधित जानकारी और स्वामित्व या किराये का प्रमाण भी मांगा जा सकता है।

Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026 Selection Process

राशन डिपो का लाइसेंस देने की प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  • SARAL पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
  • संबंधित गांव या वार्ड में डिपो की उपलब्धता की जांच।
  • संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक द्वारा स्थल सत्यापन और दस्तावेजों की जांच।
  • सक्षम लाइसेंसिंग प्राधिकारी द्वारा लाइसेंस जारी करने का निर्णय।

केवल आवेदन जमा करने से लाइसेंस मिलना तय नहीं होता। आवेदन के बाद विभाग द्वारा पात्रता, दस्तावेजों और उपलब्धता की जांच की जाएगी।

Haryana Ration Depot Holder Online Form कैसे भरें?

हरियाणा राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर जाएं।
  • अपनी लॉगिन आईडी से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • Services सेक्शन में जाकर New FPS Licence सेवा चुनें।
  • निर्देश पढ़ें और Click here to Initiate the Process पर क्लिक करें।
  • HPDS पोर्टल पर जाकर Check Vacancy विकल्प से अपने गांव या वार्ड में उपलब्ध डिपो की जानकारी देखें।
  • अपनी Family ID (PPP ID) दर्ज करें और परिवार के सदस्यों की सूची में से अपना नाम चुनें।
  • दिखाई गई व्यक्तिगत जानकारी जांचें और जरूरी विवरण भरें।
  • प्रस्तावित डिपो के पते और जगह से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कंप्यूटर प्रमाण पत्र, स्वामित्व या किराये का प्रमाण और जरूरी घोषणापत्र तैयार रखें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें, ताकि बाद में आवेदन की स्थिति चेक कर सकें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फैमिली आईडी
  • बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाणपत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र (न्यूनतम 10+2 यानी 12वीं पास)।
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो।
  • दुकान के परिसर का किरायानामा, लीज एग्रीमेंट या स्वामित्व प्रमाणपत्र।
  • प्रस्तावित राशन डिपो परिसर का साइट मैप।
  • घोषणा पत्र कि आवेदक सरपंच/एमसी का निकट संबंधी नहीं है, जैसा संबंधित नियमों में निर्धारित है।
  • घोषणा पत्र कि आवेदक का उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस पहले कभी रद्द नहीं किया गया है।
  • आय प्रमाणपत्र।

Important Links

Haryana Ration Depot Recruitment 2026 Online Apply LinkApply Now
पोस्ट खाली लिस्ट देखेंList
Haryana Ration Depot Recruitment 2026 Short NoticeNotice
Haryana Ration Depot Recruitment 2026 NotificationNotification
Haryana ration Depot Vacancy AffidavitAffidavit
Haryana Ration Depot Recruitment 2026 Vacancy ListVacancy List
Haryana Ration Depot Recruitment 2026 Saral PortalClick Here
Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I have been writing articles on Government Schemes, Education News, and Haryana Updates for the past four years. I enjoy sharing the latest updates and accurate information with readers to keep them informed and help them stay up to date with important news and developments.