Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने दिल्ली रीजनल ऑफिस के लिए Internship 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस इंटर्नशिप के तहत टेक्निकल और नॉन टेक्निकल फील्ड में कुल 3 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹40,000 तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 8 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

UIDAI Internship 2026 Overview

जानकारीविवरण
संस्था का नामUnique Identification Authority of India (UIDAI)
इंटर्नशिप का नामUIDAI Internship 2026
कुल सीटें03
टेक्निकल सीटें02
नॉन टेक्निकल सीटें01
ऑफिसदिल्ली रीजनल ऑफिस
स्टाइपेंड₹30,000 से ₹40,000 प्रति माह
आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ईमेल
आवेदन की अंतिम तारीख8 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटcareer.uidai.gov.in

Important Dates

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरूशुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तारीख8 दिसंबर 2026

Vacancy Details & Qualification

फील्डसीटेंयोग्यता
Technical02मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Computer Science, Software Engineering, Data Science, IT, Electronics या संबंधित टेक्निकल फील्ड में B.Tech/M.Tech। तीसरे या चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन पूरी कर चुके उम्मीदवार 6 महीने के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
Non-Technical01MBA या PGDM डिग्री। पढ़ाई कर रहे उम्मीदवार अपने संस्थान के तय फॉर्मेट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Monthly Stipend

फील्डमासिक स्टाइपेंड
Technical₹30,000
Non-Technical (MBA/PGDM)₹40,000

Selection Process

UIDAI Internship 2026 में उम्मीदवारों का चयन संबंधित विभाग के Deputy Director General (DDG) की समिति द्वारा किया जाएगा।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी।
  • योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
  • इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से हो सकता है।
  • इंटरव्यू के लिए कोई Travel Allowance (TA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार को यात्रा का खर्च खुद उठाना होगा।

How to Apply for UIDAI Internship 2026

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म और अपना बायोडाटा तैयार करना होगा। इसके बाद आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Internship 2026 का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म देखें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  4. अपना बायोडाटा और जरूरी दस्तावेज तैयार करें।
  5. आवेदन को नीचे दिए गए ईमेल एड्रेस पर भेज दें।

आवेदन भेजने के लिए ईमेल:

आवेदन केवल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। फिजिकल यानी कागजी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अतिरिक्त जानकारी होने पर आवेदन फॉर्म के कॉलम नंबर 12 में भरें। कॉलेज में पढ़ रहे उम्मीदवार अपने संस्थान के नियमों का भी पालन करें।

Important Links

लिंकविवरण
Official Notificationनोटिफिकेशन देखें
Application FormApplication Form
Official WebsiteUIDAI Website