अगर आपको अगस्त 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है क्युकी अगले महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाश, रविवार और चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
2 अगस्त – रविवार
4 अगस्त – केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त – तेंदोंग ल्हो रुम फात के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
9 अगस्त – रविवार
13 अगस्त – पैट्रियट्स डे के चलते इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त – रविवार
19 अगस्त – महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त – चौथा शनिवार
23 अगस्त – रविवार
25 अगस्त – ओणम और मिलाद-उन-नबी के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुओणम के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त – रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यनकाली जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
30 अगस्त – रविवार
बैंक जाने से पहले यह जरूर करें
अगर आपको चेक जमा करना, नकद निकासी, ड्राफ्ट बनवाना या शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक जाएं। इससे आपको बार-बार बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी पहले की तरह जारी रहेंगी
