बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. हरियाणा सरकार द्वारा सक्षम योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि लाभार्थी बच्चों के खाते में डाली गई है। अगर आप भी हरियाणा की सक्षम योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप भी अपनी पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
बेरोजगारी भत्ता योजना
बेरोजगारी भत्ता योजना हर राज्य में चलाई जा रही है. हरियाणा में इसे सक्षम योजना के नाम से चलाया जा रहा है. हरियाणा सक्षम बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत लाभार्थियों को योग्यता के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाती है. अगर 12वीं पास है तो ₹1200 की राशि मिलेगी अगर ग्रेजुएशन पास है तो ₹2000 की राशि मिलेगी और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी को ₹3500 की राशि सरकार द्वारा भते के रूप में दी जा रही है.
बेरोजगारी भत्ता योजना राशि जारी
बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा हर महीने लाभार्थियों के खाते में राशि जारी करने का काम किया जाता है. कई बार यह राशि 2 महीने की एक साथ जारी भी की जाती है. इसी तरह से फिलहाल 2 महीने की राशि जारी की गई है. लाभार्थी अपने बैंक अकाउंट स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं. फिलहाल हरियाणा में 261000 युवा इस योजना के तहत लाभ ले रहे हैं.
बेरोजगारी भत्ता नया आवेदन
अगर आप बेरोजगारी भत्ता योजना में नया आवेदन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अगर आप 12वीं पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है और आप एक बेरोजगार हैं तो इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी आप सक्षम हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
