CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है। इस साल खास बात यह रही कि कॉपियों का मूल्यांकन पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से किया गया है, जिससे रिजल्ट में सटीकता और पारदर्शिता बढ़ी है। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में बताया जा रहा है।

Cbse 12th result 2026 News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह जारी किया जा सकता है, पिछले साल 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है, जिससे उम्मीद है कि 12वीं का परिणाम भी पहले आ सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।

Cbse 12th result 2026

इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच तेजी से पूरी कर ली गई, जिससे रिजल्ट जल्दी आने की संभावना और बढ़ गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी, जो पूरी तरह वैध मानी जाती है।

Cbse 12th result चेक प्रक्रिया

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। छात्र वेबसाइट पर जाकर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंगे, फिर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके सबमिट करेंगे, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यान से चेक करें और उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे एडमिशन या अन्य कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Cbse 12th result पास होने के लिए अंक

CBSE 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है, जो आमतौर पर जुलाई में आयोजित होती है। इससे छात्र अपने अंक सुधार सकते हैं और बिना साल खराब किए आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

कुल मिलाकर, CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी हो सकता है और छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसलिए सभी छात्र तैयार रहें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Cbse 12th result 2026 News

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I have been writing articles on Government Schemes, Education News, and Haryana Updates for the past four years. I enjoy sharing the latest updates and accurate information with readers to keep them informed and help them stay up to date with important news and developments.