सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद (Central Council for Research in Siddha – CCRS) ने Lower Division Clerk (LDC), Upper Division Clerk (UDC) और Social Worker के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत निकाली गई है।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजने होंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।

CCRS Recruitment 2026 Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • Social Worker – 01 पद
  • Upper Division Clerk (UDC) – 02 पद
  • Lower Division Clerk (LDC) – 03 पद

सभी पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए घोषित किए गए हैं। हालांकि परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता अनुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए 11 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में 09 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा करवा सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

Lower Division Clerk (LDC) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी/तमिल में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होना जरूरी है।

Upper Division Clerk (UDC) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री तथा सरकारी, अर्धसरकारी, सार्वजनिक उपक्रम या स्वायत्त संस्थान में कम से कम तीन वर्ष का पत्राचार कार्य का अनुभव आवश्यक रखा गया है।

Social Worker पद के लिए स्नातक के साथ कम से कम एक वर्ष का सोशल वर्क डिप्लोमा और एक वर्ष का अनुभव अथवा समाजशास्त्र (Sociology) में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है।

आयु सीमा

Social Worker पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं LDC और UDC पदों के लिए आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। LDC पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगा, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य अभ्यर्थियों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से जमा करना होगा। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। सबसे पहले CCRS की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज संलग्न करें। निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट भी आवेदन के साथ लगाएं। इसके बाद आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से Director General, Central Council for Research in Siddha, Ministry of Ayush, GST Road, Tambaram Sanatorium, Chennai – 600047 के पते पर भेजना होगा।

Important Links

CCRS Recruitment 2026 NotificationClick Here
CCRS Recruitment 2026 Application FormApplication Form