सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए Apprentice Recruitment का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की प्रोविजनल शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है।

जिन अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची में शामिल है, उन्हें बैंक द्वारा आवंटित रीजनल ऑफिस में तय तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अप्रेंटिसशिप की शुरुआत 1 अगस्त 2026 से होगी।

Central Bank Apprentice Result 2026

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती कुल 4500 पदों पर निकाली गई थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 शुरू होकर 28 जून तक चली थी. अगर परीक्षा की बात करें तो इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को कराया गया था. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था अब वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

30 और 31 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन

बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 30 जुलाई और 31 जुलाई 2026 को अपने आवंटित रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। वहीं सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा।

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी ले जानी होगी। इसके अलावा निम्न दस्तावेज भी साथ रखें।

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैध पहचान पत्र
  • ऑनलाइन परीक्षा का कॉल लेटर
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र या NOC (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • भर्ती नोटिफिकेशन में मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट चेक लिंक

इन बातों का रखें ध्यान

बैंक ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन परीक्षा पास करना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। भर्ती से जुड़ी सभी नई जानकारी केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।