CTET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी सीटेट की प्रोविजनल आंसर की, इस प्रकार कर पाएंगे चेक
CTET Answer Key 2026

CTET Answer Key 2026: हाल ही में 7 और 8 फरवरी को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीटेट का आयोजन किया गया था. CTET 2026 परीक्षा में करीबन 25 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है. यह एग्जाम देश भर के 140 शहरों में आयोजित किया गया था. जो भी उम्मीदवार केंद्र में शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें यह परीक्षा पास करनी होती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की  तरफ से CTET एग्जाम का आयोजन किया जाता है.

जल्द जारी होगी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की

क्लास 1 से 5 और क्लास 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पास करना होता है. परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों को आंसर की का इंतजार है. सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की आंसर की और दोनों पेपर की रिस्पॉन्स शीट शीघ्र जारी होगी. जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए है उन्हें प्रोविजनल आंसर की का काफी इंतजार हैं. प्रोविजनल आंसर की द्वारा उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

मार्च के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है आंसर की और रिस्पांस शीट 

हालांकि वास्तविक रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित होंगे. फाइनल आंसर की प्रोविजनल की के बाद जारी होगी. पिछले सेशन की बात करें तो प्रोविजनल आंसर की एग्जाम के 15 दिनों के अंदर जारी हो गई थी. अगर इस बार भी यही ट्रेंड रहा तो हो सकता है कि आंसर की और रिस्पॉन्स शीट मार्च के पहले हफ़्ते में जारी कर दी जाए. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन करने का मौका भी दिया जाएगा. यदि आपको किसी सवाल पर आपत्ति है तो आप उसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने के बाद देखा जाएगा की ऑब्जेक्शन सही है या नहीं तथा उसके बाद रिवाइज्ड यानी फाइनल आंसर की जारी होगी.

इस प्रकार चेक कर पाएंगे आंसर की

  • जैसे ही आंसर की को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा उम्मीदवार इसे चेक कर पाएंगे.
  • प्रोविजनल आंसर जारी होते ही इसका लिंक होमपेज पर एक्टिव होगा.
  •  उम्मीदवारों को इस पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालना होगा.
  • ऐसा करते ही आंसर की, रिस्पॉन्स शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
  • अब आप इसे देख सकते हैं तथा डाउनलोड भी कर सकते हैं.