हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही दयालु योजना में बड़े बदलाव किए गए हैं. इस स्कीम के तहत अब अंत्योदय परिवार 6 महीने तक दावा कर सकेंगे. पहले दवा यानी आवेदन करने की समय सीमा 90 दिन यानी 3 महीने थी. जिसे अब बढ़कर 180 दिन यानी 6 महीने कर दिया गया है. हरियाणा सरकार इस दयालु स्कीम के तहत अंतोदय परिवारों को ₹1 लाख से 5 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दे रही है.
दयालु योजना
अगर किसी परिवार में कोई भी दुर्घटना हो जाती है जिसमें की अगर मृत्यु हो जाती है या 70% तक स्थाई रूप से दिव्यांग हो जाता है तो इस स्थिति में सरकार उसे स्कीम के तहत सहायता राशि प्रदान करती हैं. इस स्कीम में पीड़ित व्यक्ति की आयु के अनुसार सरकार एक लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता राशि देती है. दुर्घटना होने के 6 महीने तक इस स्कीम में अब आवेदन किया जा सकता है.
हरियाणा सरकार द्वारा दयालु योजना में एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अगर किसी अंत्योदय परिवार के मुखिया की मृत्यु 25 से 45 वर्ष की आयु में होती है और उसकी अगर नाबालिक बिटिया है तो इस स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि की 50% राशि नाबालिक बेटी के नाम पर एफडी के रूप में जमा की जाएगी. यानी ₹500000 की सहायता में से ढाई लाख रुपए की उस नाबालिक बेटी के नाम पर एफडी की जाएगी और यह राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलेगी.
दयालु योजना पात्रता
- आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए.
- परिवार की वार्षिक आय 180000 रुपए या उसे कम होनी चाहिए.
- दुर्घटना वाले व्यक्ति की आयु 6 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता होने के 6 महीने के अंदर अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
दयालु योजना के तहत मिलने वाली राशि
इस योजना के तहत आयु के अनुसार सहायता राशि दी जाती है:
- 6 वर्ष से 12 वर्ष के लिए: ₹100000
- 12 से 18 वर्ष के लिए: ₹200000
- 18 से 25 वर्ष के लिए: ₹300000
- 25 से 45 वर्ष के लिए: ₹500000
- 45 से 60 वर्ष के लिए: ₹300000
दयालु योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले दयालु योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- अब अप्लाई स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब दयालु और दयालु 2 स्कीम में से किसी एक का अपनी दुर्घटना के अनुसार सिलेक्शन करें।
- अब परिवार पहचान पत्र नंबर दर्ज कर गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- फैमिली आईडी से लिंक नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज कर वेरीफाई करें।
- अब घटना से संबंधित जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
Important Links
| Dayalu Yojana Online Apply Portal | Click Here |

