DSSSB Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए रिजल्ट घोषित करने का संभावित शेड्यूल (Tentative Result Schedule) जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान अलग-अलग पोस्टों के परिणाम जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कई पदों के मार्क्स और e-Dossier भी इसी अवधि में उपलब्ध कराए जाएंगे।

बोर्ड द्वारा जारी इस शेड्यूल में PGT, TGT, Pharmacist, Assistant Manager, Lab Technician, Librarian, Assistant Teacher, Account Assistant सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। हालांकि DSSSB ने स्पष्ट किया है कि यह केवल संभावित कार्यक्रम है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

DSSSB Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
नोटिसResult Declaration Tentative Schedule 2026
रिजल्ट अवधिजुलाई से सितंबर 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

जुलाई 2026 में इन पदों का रिजल्ट आएगा

DSSSB के अनुसार जुलाई महीने में कई महत्वपूर्ण पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से Account Assistant, General Correspondent Assistant, Pharmacist, PGT History, PGT Physics, PGT Hindi, Assistant Manager (Accounts), ECG Technician, TGT Computer Science और PGT Horticulture जैसे पद शामिल हैं।

अगस्त 2026 में इन भर्तियों के रिजल्ट होंगे जारी

अगस्त महीने में Lab Technician, PGT Commerce, Assistant Engineer (Civil), Physiotherapist, TGT Hindi, Librarian, Assistant Teacher Nursery, TGT Maths, Music Teacher, TGT Social Science, TGT Natural Science, PGT Chemistry, Assistant Sanitary Inspector और अन्य कई पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सितंबर 2026 में इन पोस्टों के रिजल्ट आएंगे

सितंबर 2026 के दौरान Assistant (Operation Theatre), Assistant Sanitary Inspector, Laboratory Technician, Caretaker, PGT Sanskrit (Female), Junior Computer Operator तथा Pharmacist (Unani) सहित कई अन्य पदों के परिणाम जारी किए जाएंगे।

इन पदों के रिजल्ट कोर्ट केस के कारण लंबित

DSSSB ने कुछ पदों के परिणामों को कोर्ट में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रखा है। इनमें Welfare Officer, Probation Officer, Prison Welfare Officer, TGT Special Education Teacher, Cook (Male/Female), House Father, House Mother, Caretaker (Male), TGT Sanskrit तथा Assistant Teacher Primary जैसे पद शामिल हैं। इन पदों का रिजल्ट न्यायालय के फैसले के बाद जारी किया जाएगा।

जुलाई में इन अभ्यर्थियों के मार्क्स और e-Dossier भी होंगे जारी

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि जुलाई 2026 के दौरान कुछ पदों के अभ्यर्थियों के Marks एवं e-Dossier भी जारी किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से—

  • Computer Lab / IT Assistant
  • Field Clerk
  • Personal Assistant (Hindi)
  • Stenographer
  • PGT Maths
  • PGT Biology
  • PGT Political Science
  • Assistant Security Officer
  • Conservation Assistant

Important Links

DSSSB Result Schedule (dated 6 July 2026)Result Schedule PDF
DSSSB Online (Check Marks Link)– Login to CheckDSSSB Marks
DSSSB Official Website (Results Page)DSSSB Results