चंडीगढ़| आज 2 मार्च को हरियाणा का बजट पेश किया गया. यह बजट हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी की तरफ से पेश किया गया. साल 2026-27 का बजट पेश करते हुए बतौर वित्त मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में 3 घण्टे 6 मिनट 10 सेकेंड जानकारी दी. बजट पेश करने से पहले सीएम सैनी द्वारा CM आवास पर बजट की कॉपी पर साइन किए गए. मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री कहा कि इस बार ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया है. यह पिछले बजट से 10.28 प्रतिशत अधिक है.
हरियाणा रोडवेज खरीदेगा 50 इलेक्ट्रिक बसें
बजट पेश करते समय सीएम की तरफ से कई घोषणा की गई. सीएम सैनी ने घोषणा की है कि Wed India की तर्ज पर हरियाणा में वेडिंग सिटी तैयार की जाएगी. इस सिटी में सगाई से विदाई तक का काम होगा. ये वेडिंग सिटी गुरुग्राम, खरखौदा (सोनीपत) और पिंजौर (पंचकूला) में बनेगी. इसके अलावा चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट-गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी.
लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ाया दायरा
मुख्यमंत्री जी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की 25 सितंबर 2026 से इस योजना के तहत पात्रता आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लख रुपए कर दिया जाएगा।
अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण
फिलहाल 12 शहरों में इलैक्ट्रिक सिटी बस चल रही है उनके जैसे ही यह सेवा शेष जिला मुख्यालयों में भी शुरू की जाएगी. महिलाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने नया ऐलान किया है. यदि कोई महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उसे टैक्स में 1% की छूट दी जाएगी, जिससे महिलाओं को गाड़ी खरीदने में सहायता मिलेगी. बजट में पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव भी रखा गया है. अगले साल पुलिस में 1300 अग्निवीरों की विशेष भर्ती की जाएगी.
बनेंगे 21 नए स्टेडियम
आगे बताते हुए सीएम ने बताया कि राज्य के हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनेगा. इसके साथ ही हर जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा, जो कोई पूर्व चैंपियन खिलाड़ी चलाएगा. इसके अतिरिक्त , कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियम भी बनेंगे. CM सैनी द्वारा 2000 नए बीटा बूथ खोलने की घोषणा की गई है.
महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा
उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी. इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% रिजर्वेशन दिया जाएगा. बजट में सीएम सैनी ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे.



