Haryana Chirayu Ayushman Yojana 2026: हरियाणा सरकार की चिरायु आयुष्मान भारत योजना उन परिवारों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा का विकल्प देती है, जो सामान्य आयुष्मान भारत योजना की पात्रता सीमा में नहीं आते हैं। इस योजना के तहत निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करके पात्र परिवार ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज का लाभ ले सकते हैं।

योजना में पात्रता परिवार की Family ID (PPP) में दर्ज सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर तय की जाती है। आय के अलग-अलग स्तर के लिए अलग प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

Haryana Chirayu Ayushman Yojana 2026 – Overview

  • योजना का नाम: चिरायु आयुष्मान भारत योजना
  • राज्य: हरियाणा
  • योजना का लाभ: ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज
  • पात्रता का आधार: PPP में दर्ज सत्यापित वार्षिक आय
  • अस्पताल: 1307 सूचीबद्ध अस्पताल
  • आवेदन माध्यम: Online
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
  • कवरेज अवधि: 01 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2027

Haryana Chirayu Yojana में कितना प्रीमियम लगेगा?

परिवार की वार्षिक आय के अनुसार प्रीमियम अलग-अलग रखा गया है:

वार्षिक पारिवारिक आयवार्षिक प्रीमियम
₹1.80 लाख से ₹3 लाख तक₹1,500
₹3 लाख से ₹6 लाख तक₹4,000
₹6 लाख से अधिक₹5,000

योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस विस्तारित योजना में उन परिवारों को भी शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय ₹1.80 लाख से अधिक है। पात्रता तय करने के लिए परिवार की PPP में दर्ज Verified Annual Income को आधार बनाया जाएगा। पात्र परिवार योजना से जुड़े अस्पतालों में हर साल ₹5 लाख तक का Cashless Treatment प्राप्त कर सकते हैं।

Chirayu Ayushman Yojana की खास बातें

  • पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक इलाज की सुविधा।
  • इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों में कैशलेस सुविधा।
  • प्रीमियम परिवार की वार्षिक आय के अनुसार तय होगा।
  • पात्रता के लिए Family ID में दर्ज सत्यापित आय महत्वपूर्ण है।
  • योजना की नई कवरेज अवधि 01 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Haryana Chirayu Yojana के लिए प्रीमियम कैसे भरें?

जो परिवार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे 30 नवंबर 2026 तक संबंधित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं आवेदन करते समय Family ID में दर्ज आय और अन्य जानकारी सही होना जरूरी है।

Important Dates

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
  • कवरेज शुरू: 01 नवंबर 2026
  • कवरेज समाप्त: 31 अक्टूबर 2027

Important Links

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I have been writing articles on Government Schemes, Education News, and Haryana Updates for the past four years. I enjoy sharing the latest updates and accurate information with readers to keep them informed and help them stay up to date with important news and developments.