Haryana Court Clerk Admit Card 2026: हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी कर दिए गए है। यह भर्ती पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts (S.S.S.C.) द्वारा करवाई जा रही है।

क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था अब वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

Haryana Court Clerk Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाS.S.S.C.
विभागपंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
पद का नामClerk
विज्ञापन संख्या36C/SSSC/HR/2026
कुल पद1265
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन CBT
एडमिट कार्ड17 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे
परीक्षा शुरू24 अगस्त 2026
परीक्षा अंतिम तिथि7 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsssc.gov.in

Haryana Court Clerk Exam Date 2026

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन Computer Based Test (CBT) मोड में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा।

Haryana Court Clerk Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में क्लर्क के कुल 1265 पद हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

पदकुल पदयोग्यता
Clerk1265ग्रेजुएशन + अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM + कंप्यूटर ज्ञान

Haryana Court Clerk Age Limit

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Haryana Court Clerk Exam Pattern 2026

लिखित परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • सामान्य ज्ञान: 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 50 अंक
  • अंग्रेजी: 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 20 अंक
  • अंग्रेजी का सब्जेक्टिव भाग: 30 अंक
  • सब्जेक्टिव भाग में Essay, Letter, Precis और Translation शामिल होंगे।
  • गलत ऑब्जेक्टिव उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

Haryana Court Clerk Selection Process

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • English Composition Test
  • Computer Proficiency Test (CPT)
  • Original Testimonials की जांच / Interaction
  • Final Merit List और Medical Examination

Haryana Court Clerk Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले S.S.S.C. की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद Haryana Court Clerk Recruitment 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन संख्या/रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के समय अपने साथ लेकर जाएं।

Important Links

Haryana Court Clerk Admit Card 2026 Notice Notice
Haryana Court Clerk Admit Card 2026 Download LinkAdmit Card