Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस विभाग में कांस्टेबल की बड़ी भर्ती की तैयारी चल रही है। अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, अगले 6 महीने में 9,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके तहत प्रदेश में पुलिस जवानों की कमी को दूर करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में अभी करीब 25 हजार पुलिस जवानों की कमी बताई गई है। इसी कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2028 तक अलग-अलग चरणों में भर्ती करने की योजना है।

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Overview

जानकारीविवरण
विभागहरियाणा पुलिस विभाग
पद का नामPolice Constable
संभावित पद9,500
भर्ती का माध्यमअलग-अलग चरणों में
पहली भर्तीकरीब 5,500 पद
अगली भर्तीकरीब 4,000 पद
भर्ती अवधिवर्ष 2028 तक

Haryana Police Constable Vacancy Details

अखबार में दी गई जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस विभाग में करीब 30 प्रतिशत पद खाली हैं। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 15 हजार नए पुलिस जवानों की भर्ती करने की योजना है।

इससे पहले इसी साल करीब 5,500 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। अब करीब 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि अगले चरण में करीब 4,000 पदों पर पुलिस जवानों की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की बात कही गई है।

Haryana Police Recruitment 2026

जानकारी के अनुसार, अगले छह महीने में करीब 9,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके बाद अगले साल मार्च 2027 में फिर 5,500 पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी है। इन तीनों चरणों की भर्ती पूरी होने के बाद वर्ष 2028 तक प्रदेश में करीब 25 हजार पुलिस जवानों की कमी दूर करने का लक्ष्य बताया गया है।

अभी 9,500 पदों की भर्ती के लिए विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए आवेदन की तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।