Haryana Roadways Bhiwani Apprentice Recruitment 2026 के तहत हरियाणा राज्य परिवहन, भिवानी एवं इसके अधीनस्थ उपकेन्द्र लोहारू और तोशाम में अलग-अलग Trades के लिए Apprentice के आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में कुल 44 Apprentice पद रखे गए हैं, जिसमें Fitter, Electrician, Mechanic Diesel, Motor Mechanic Vehicle सहित कई Trades शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक Apprenticeship Portal के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद जरूरी Documents की प्रतियां 09 अक्टूबर 2026 को कार्यालय में जमा करवानी होंगी।
Haryana Roadways Bhiwani Apprentice Recruitment 2026 Overview
| Details | Information |
|---|---|
| विभाग | हरियाणा राज्य परिवहन, भिवानी |
| भर्ती का नाम | Apprentice Recruitment 2026 |
| कुल पद | 44 |
| आवेदन माध्यम | Online |
| आवेदन Portal | apprenticesindia.org |
| स्थान | भिवानी |
Important Dates
| Event | Date |
|---|---|
| Online Apply Start | 07 अक्टूबर 2026 |
| Last Date to Apply | 08 अक्टूबर 2026 |
| Documents जमा करने की तिथि | 09 अक्टूबर 2026 |
| Document Verification | 14 अक्टूबर 2026 |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन फीस
Haryana Roadways Bhiwani Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी योग्य उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Roadways Bhiwani Apprentice Vacancy Details
इस भर्ती में कुल 44 Apprentice पद अलग-अलग Trades में रखे गए हैं।
| Trade Name | Total Post | योग्यता |
|---|---|---|
| Turner | 01 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Sheet Metal | 01 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Painter | 01 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Welder | 02 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Carpenter | 02 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Fitter | 12 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Mechanic Diesel | 08 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Electrician | 09 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| Motor Mechanic Vehicle | 08 | 10वीं + संबंधित ट्रेड से ITI पास |
| कुल | 44 |
चयन प्रक्रिया
हरियाणा रोडवेज भिवानी अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेरिट लिस्ट
Haryana Roadways Bhiwani Apprentice 2026 आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सबसे पहले apprenticeshipindia.org Portal पर जाकर Online Application करना होगा। आवेदन केवल Portal के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
Application करने के बाद:
- आवेदन की Print Copy निकालें।
- 10वीं की Marksheet की Photocopy लगाएं।
- Aadhaar Card की Photocopy लगाएं।
- Caste Certificate की Copy लगाएं।
- ITI Certificate/Marksheet की Photocopy लगाएं।
- सभी Documents की प्रतियां 09 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक जमा करवाएं।
- इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे अपने Original Documents के साथ Workshop Bhiwani में पहुंचना होगा।
Important Links
| Haryana Roadways Bhiwani Apprentice 2026 Notification | Notification |
| Haryana Roadways Bhiwani Apprentice 2026 Apply Online | Apply Now |






