हरियाणा में दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 1093 स्पेशल एजुकेशन टीचर पदों को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी, जिससे सरकारी स्कूलों में Inclusive Education को मजबूत किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक लगभग 12,827 दिव्यांग छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन्हीं छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सहायता देने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार द्वारा स्वीकृत कुल 1093 पदों में से 713 पद प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए और 380 पद कक्षा 6 से 8 के लिए रखे गए हैं।
Haryana Special Education Teacher Vacancy 2026 Details
| Post Name | Vacancy | Qualification |
| PRT/JBT (Special Education) | 713 | D.Ed / Diploma in Special Education |
| TGT (Special Education) | 380 | B.Ed / Degree in Special Education |
शिक्षकों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग
शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार कर ली गई है। अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह भर्ती Right to Education Act 2009 और Rights of Persons with Disabilities Act 2016 के तहत की जा रही है, ताकि दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके।
सरकार की योजना है कि भर्ती होने वाले शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाए, जिससे वे ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम और Learning Disability से पीड़ित बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। इसके अलावा B.Ed और D.El.Ed कोर्स में भी स्पेशल एजुकेशन से जुड़े मॉड्यूल शामिल किए जा सकते हैं।
फिलहाल हरियाणा के स्कूलों में करीब 360 स्पेशल टीचर विभिन्न परियोजनाओं और एजेंसियों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। नई भर्ती के बाद स्कूलों में दिव्यांग छात्रों को अधिक बेहतर शैक्षणिक सहायता मिल सकेगी और Inclusive Education को मजबूती मिलेगी।
| Important Links | |
|---|---|
| Haryana Special Education Teacher Recruitment 2026 Latest News | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join WhatsApp |


