HBSE Board Class 12th Result Live: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बता दें कि अध्यक्ष ने आज 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और results.bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

हरियाणा बोर्ड इस बार 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

12वीं के बाद जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

HBSE Board के अनुसार कक्षा 10वीं का रिजल्ट 17 मई 2026 को जारी किया जाएगा। यानी 12वीं और 10वीं रिजल्ट के बीच लगभग 3 दिन का अंतर रहेगा। हालांकि 10वीं रिजल्ट के समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

दो बार चेक की गई हैं कॉपियां

हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि रिजल्ट में किसी प्रकार की गलती न हो, इसके लिए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दो-दो बार जांच की गई है। बोर्ड इस बार रिजल्ट को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने पर फोकस कर रहा है।

कब हुई थी परीक्षा?

HBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच हुई थीं। इस वर्ष 12वीं परीक्षा में लगभग 2,95,478 छात्र शामिल हुए थे।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

HBSE 12th Marksheet 2026 में निम्न जानकारी दी जाएगी:

  • छात्र का नाम
  • स्कूल का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक
  • पास/फेल स्टेटस
  • ग्रेड
  • डिवीजन

HBSE Result 2026 कहां चेक करें?

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे:

  • bseh.org.in
  • results.bseh.org.in

HBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “HBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

Important Links
HBSE 12th Class Rechecking Apply Online Link Click here
HBSE 12th Class Re-Evaluation Apply Online Link Click Here
HBSE 12th Result Check Link 1 (Regular/ Private) Click Here
HBSE 12th Result Check Link 1 ( HOS) Click Here
HBSE 12th Result Check Link 2 Click Here
WhatsApp Channel Join WhatsApp
Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I have been writing articles on Government Schemes, Education News, and Haryana Updates for the past four years. I enjoy sharing the latest updates and accurate information with readers to keep them informed and help them stay up to date with important news and developments.