हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न भर्तियों के लिए Physical Screening Test (PST) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने Advertisement No. 13/2024, 01/2026 और 06/2026 के तहत PMT में सफल उम्मीदवारों के लिए यह नोटिस जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने Physical Measurement Test (PMT) पास किया है, उन्हें अब तय तारीख के अनुसार PST में शामिल होना होगा।

आयोग के अनुसार 24 जुलाई 2026 से फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट शुरू होंगे। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तारीख और बैच में रिपोर्ट करना होगा।

24 जुलाई से शुरू होंगे PST

HSSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अलग-अलग विज्ञापनों और श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए PST की तारीखें तय कर दी गई हैं।

  • Advertisement 13/2024 (Female) – 24 जुलाई 2026
  • Advertisement 06/2026 (Female) – 24 जुलाई 2026
  • Advertisement 01/2026 ESM Self Male – 25 जुलाई 2026
  • Advertisement 06/2026 ESM Self Male – 25 जुलाई 2026
  • Advertisement 06/2026 (Male) – 28 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक
  • Advertisement 13/2024 (Male) – 4 अगस्त 2026
  • Advertisement 01/2026 Remaining Candidates – 4 अगस्त 2026

सुबह दो बैच में होगी एंट्री

आयोग ने उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय भी जारी किया है।

  • पहला बैच: सुबह 5:00 बजे
  • 5:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।

जहां दूसरा बैच रखा गया है वहां—

  • दूसरा बैच: सुबह 7:00 बजे
  • 7:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।

इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

PMT पास उम्मीदवार ही होंगे शामिल

HSSC ने साफ किया है कि केवल वही उम्मीदवार PST में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित Physical Measurement Test (PMT) क्वालिफाई किया है। आयोग ने योग्य उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी नोटिस में जारी कर दिए हैं।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

उम्मीदवार अपने Registration Number के अनुसार PST की तारीख और बैच जरूर चेक कर लें। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ही फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय से पहले रिपोर्ट करना जरूरी है।

हरियाणा फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल और उम्मीदवारों की लिस्ट: यहां क्लिक करें