हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने HTET Result 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार Registration Number और Password/Date of Birth की मदद से लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट में उम्मीदवार के प्राप्त अंक, क्वालिफाई स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। जो उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें HTET Eligibility Certificate जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र भविष्य में हरियाणा की शिक्षक भर्तियों में आवेदन करते समय काम आएगा।

HTET Result 2026

HTET परीक्षा पूरी होने के बाद उम्मीदवार काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड ने परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे शिक्षक भर्ती और दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

HTET Result 2026 Overview

  • परीक्षा का नाम: Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2026
  • आयोजक बोर्ड: Board of School Education Haryana (BSEH)
  • श्रेणी: Result
  • रिजल्ट का माध्यम: Online
  • रिजल्ट स्टेटस: जारी
  • आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 24 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 05 जनवरी 2026
  • परीक्षा : 04 एवं 05 जुलाई 2026
  • आधिकारिक आंसर की : 06 जुलाई 2026
  • आंसर की पर आपत्ति : 06 से 09 जुलाई 2026
  • रिजल्ट जारी : 5 अगस्त 2026
  • बायोमेट्रिक प्रक्रिया : 10-12 अगस्त 2026

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

HTET स्कोर कार्ड में उम्मीदवार को निम्न जानकारी मिलेगी—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा लेवल (PRT / TGT / PGT)
  • श्रेणी (Category)
  • विषय
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • क्वालिफाई स्टेटस
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि

यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

HTET पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

HTET परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है।

श्रेणीन्यूनतम अंक
General / Other States60% (150 में से 90 अंक)
Haryana SC & PH55% (150 में से 82 अंक)

HTET Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर HTET Result 2026 का लिंक दिखायी देगा उस पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट और स्कोर कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करे सकते है।

Important Links

HTET Biometric Schedule 2026 Hisar Centre Change NoticeNotice
HTET Biometric ScheduleClick Here
HTET 2026 Result Check LinkClick Here
HTET 2026 Result Disqualified Candidate ListClick Here