ICAR IARI Karnal Recruitment 2026: ICAR-Indian Agricultural Research Institute, Regional Station Karnal की तरफ से Young Professional-II, Young Professional-I, Skilled Labor और Un-Skilled Labor के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 5 पद रखे गए हैं। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 11 सितंबर 2026 को इंटरव्यू के लिए ICAR-IARI Regional Station, Karnal में पहुंचना होगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और सैलरी भी अलग-अलग रखी गई है।

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाICAR-IARI Regional Station, Karnal
पद का नामYoung Professional-II, Young Professional-I, Skilled Labor, Un-Skilled Labor
कुल पद5
नौकरी का स्थानकरनाल
आवेदन का तरीकाWalk-in Interview
इंटरव्यू की तारीख11 सितंबर 2026
भर्ती का आधारContract Basis

ICAR IARI Karnal Vacancy 2026

इस भर्ती में कुल 5 पद रखे गए हैं। इनमें Young Professional-II के 2 पद, Young Professional-I का 1 पद, Skilled Labor का 1 पद और Un-Skilled Labor का 1 पद शामिल है।

पद का नामपदों की संख्यासैलरी
Young Professional-II2₹42,000 प्रति माह
Young Professional-I1₹30,000 प्रति माह
Skilled Labor1₹22,500 प्रति माह
Un-Skilled Labor1₹15,000 प्रति माह

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Qualification

Young Professional-II पद के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसमें Seed Science and Technology, Genetics and Plant Breeding, Plant Physiology, Botany, Biotechnology/Molecular Biology, Vegetable/Horticulture या Agricultural Sciences से संबंधित विषय शामिल हैं। संबंधित विषय में B.E./B.Tech. करने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए योग्य हैं।

Young Professional-I पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए और शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। कंप्यूटर और MS Office की जानकारी वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Skilled Labor पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कृषि अनुसंधान, फील्ड वर्क, बीज उत्पादन, सैंपल कलेक्शन और इससे जुड़े काम का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

Un-Skilled Labor पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं से कम होनी चाहिए। कृषि और लैब से जुड़े काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Age Limit

Young Professional के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। Skilled Labor और Un-Skilled Labor के लिए नोटिस में अलग से आयु सीमा नहीं दी गई है।

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Interview Date

इस भर्ती के लिए 11 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। Young Professional-I और Young Professional-II पदों के लिए उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे रिपोर्ट करना होगा।

वहीं Skilled Labor और Un-Skilled Labor पदों के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 2:00 बजे रखा गया है। इंटरव्यू का स्थान ICAR-Indian Agricultural Research Institute, Regional Station, Karnal है।

इंटरव्यू के समय जरूरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपना आवेदन फॉर्म, बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की मूल प्रति लेकर जानी होगी। इसके साथ सभी डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी भी साथ लेकर जाएं।

उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, कैटेगरी, अनुभव और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र भी साथ रखने होंगे। पहचान के लिए Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID, Passport या Driving Licence में से कोई एक वैध फोटो आईडी लेकर जाना होगा।

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। चयन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित प्रोजेक्ट के तहत कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। यह प्रोजेक्ट 31 मार्च 2027 तक है। प्रोजेक्ट जारी रहने और उम्मीदवार का काम संतोषजनक रहने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख 11 सितंबर 2026 को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में भरकर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें। इंटरव्यू में जाते समय सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटो कॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है। अधूरा या बिना हस्ताक्षर वाला आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Important Links

Skilled Labour and Un-Skilled Labour Post Cancel NoticeNotice
ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 NotificationNotification
ICAR IARI Karnal Recruitment 2026 Application FormApplication Form