रेलवे में अप्रेंटिस करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई की तरफ से अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड में कुल 1010 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 10वीं पास फ्रेशर और संबंधित ट्रेड से ITI कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ICF Apprentice Recruitment 2026 पदों की जानकारी

ट्रेडFreshers पदEx-ITI पदकुल पद
Carpenter405090
Electrician40160200
Fitter80180260
Machinist405090
Painter405090
Welder80180260
MLT-Radiology55
MLT-Pathology55
PASAA1010
कुल3306801010

इन पदों में SC, ST, OBC, UR और PwBD वर्ग के अनुसार आरक्षण भी रखा गया है। संबंधित वर्ग का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित प्रमाण पत्र देना होगा।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में Freshers और Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है।

उम्मीदवारट्रेडयोग्यताट्रेनिंग अवधि
FreshersFitter, Electrician, Machinist10वीं पास न्यूनतम 50% अंक, Science और Maths के साथ2 वर्ष
FreshersCarpenter, Painter10वीं पास न्यूनतम 50% अंक2 वर्ष
FreshersWelder10वीं पास न्यूनतम 50% अंक1 वर्ष 3 महीने
FreshersMLT-Radiology/Pathology12वीं पास Physics, Chemistry और Biology के साथ1 वर्ष 3 महीने
Ex-ITIFitter, Electrician, Machinist10वीं में न्यूनतम 50% अंक + संबंधित ट्रेड में ITI1 वर्ष
Ex-ITICarpenter, Painter, Welder10वीं में न्यूनतम 50% अंक + संबंधित ट्रेड में ITI1 वर्ष
Ex-ITIProgramming & System Admin. Assistant10वीं में न्यूनतम 50% अंक + संबंधित ITI प्रमाण पत्र1 वर्ष

नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं से ज्यादा योग्यता जैसे Diploma, Engineering Degree आदि वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि MLT ट्रेड के लिए 12वीं पास की योग्यता रखी गई है।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

उम्मीदवार की आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • ITI उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • Non-ITI यानी Freshers उम्मीदवार की उम्र 15 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी।
  • OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।
  • PwBD उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 साल की छूट मिलेगी।

अप्रेंटिस के दौरान कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

ICF में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

उम्मीदवारस्टाइपेंड
10वीं पास Freshers₹8,200 प्रति माह
12वीं पास Freshers₹9,600 प्रति माह
Ex-ITI उम्मीदवार₹9,600 प्रति माह

नोटिफिकेशन के अनुसार दूसरे साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग में निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके साथ लागू सर्विस चार्ज भी देना होगा।

SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार करके किया जाएगा। इसके लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी जन्मतिथि समान होने पर 10वीं पहले पास करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

चयन के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू8 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख7 सितंबर 2026
आवेदन बंद होने का समयशाम 5:30 बजे
चयन/मेरिट लिस्टबाद में जारी होगी

ICF Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Apprentice Recruitment से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज व फोटो अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद मिलने वाले Acknowledgement Form का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Apply Link

ICF Apprentice Recruitment 2026 NotificationNotification
ICF Apprentice Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here