भारतीय डाक विभाग (India Post) ने स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती बेंगलुरु मेल मोटर सर्विस (MMS Bengaluru) और मैसूर सब डिपो के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे। आवेदन केवल केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारियों से प्रतिनियुक्ति/समावेशन (Deputation/Absorption) के आधार पर मांगे गए हैं। नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती विभागभारतीय डाक विभाग (India Post)
पद का नामस्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड)
कुल पद11
नौकरी का स्थानबेंगलुरु एवं मैसूर
वेतन₹19,900 से ₹63,200 (लेवल-2)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथिरोजगार समाचार में प्रकाशन से 60 दिन के भीतर
श्रेणीभर्ती

India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 Latest Update

डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10 पद MMS बेंगलुरु और 1 पद MMS मैसूर के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयन प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर किया जाएगा। यदि डाक विभाग से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो अन्य केंद्रीय मंत्रालयों तथा सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों पर भी विचार किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए—

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • हल्के (LMV) और भारी (HMV) वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
  • हल्के एवं भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव
  • वाहन के छोटे-मोटे मैकेनिकल दोषों की जानकारी।
  • होमगार्ड या सिविल वॉलंटियर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

आयु सीमा

प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन के साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

  • ड्राइविंग टेस्ट
  • ट्रेड टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन

ड्राइविंग एवं ट्रेड टेस्ट का आयोजन डाक विभाग द्वारा निर्धारित पैटर्न के अनुसार किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • LMV एवं HMV ड्राइविंग लाइसेंस
  • 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव प्रमाण पत्र
  • APAR की प्रमाणित प्रतियां
  • Vigilance Clearance Certificate
  • Integrity Certificate
  • पिछले 10 वर्षों का दंड विवरण (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उचित माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर प्रबंधक, डाक वाहन सेवा, वसंत नगर, बेंगलुरु-560001 के पते पर पहुंच जाना चाहिए। निर्धारित समय के बाद या अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Important Links

India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 NotificationNotification
India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 Application FormClick Here