सरकारी नौकरी और अप्रेंटिसशिप की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन में अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। इनमें अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट), फिटर, केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन अप्रेंटिस, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, अकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। सभी पदों को मिलाकर कुल 1450 रिक्तियां निकाली गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 27 अगस्त से 03 सितंबर 2026 तक
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
- दस्तावेज सत्यापन के लिए संभावित सूची: 20 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं पास उम्मीदवार Data Entry Operator पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ITI (Fitter) उम्मीदवार फिटर ट्रेड के लिए पात्र होंगे।
- संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी Technician Apprentice पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- B.Sc., B.Com. और B.A. पास उम्मीदवार भी निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सभी अभ्यर्थियों के लिए नियमित (Regular Full Time) कोर्स होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को सबसे पहले संबंधित NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के दौरान Microsoft Forms में अतिरिक्त जानकारी भरना भी अनिवार्य रहेगा। दोनों चरण पूरे करने के बाद ही आवेदन मान्य माना जाएगा।
Important Links
| IOCL Panipat Refinery Apprentice 2026 Notice | Click Here |
| Apply Online (NATS) | Click Here |
| Apply Online (NAPS) | Click Here |
