JNV Class 11 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 11वीं में एडमिशन 2027-28 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह एडमिशन खाली सीटों के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं में पढ़ रहे योग्य विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए Lateral Entry Selection Test 2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। आवेदन बिल्कुल फ्री है।

JNV Class 11 Admission 2027 Overview

मुख्य जानकारीविवरण
संस्था का नामनवोदय विद्यालय समिति (NVS)
एडमिशनकक्षा 11वीं
शैक्षणिक सत्र2027-28
चयन परीक्षाLateral Entry Selection Test 2027
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
चयन परीक्षा की तारीख10 अप्रैल 2027
आवेदन शुल्क₹0/-
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in

Important Dates

कार्यतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरूशुरू हो चुके हैं
आवेदन की अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
चयन परीक्षा10 अप्रैल 2027
रिजल्टमई/जून 2027 तक संभावित

Application Fees

श्रेणीफीस
सभी उम्मीदवार₹0/-
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

इस एडमिशन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Age Limit

उम्मीदवार की जन्म तिथि 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी वर्गों के उम्मीदवारों पर लागू है।

JNV Class 11 Admission 2027 Eligibility & Vacancy

एडमिशनसीटें / योग्यता
कक्षा 11वींखाली सीटों के अनुसार
योग्यताउम्मीदवार सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में पढ़ रहा हो
स्कूलसरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल
जिलाउम्मीदवार जिस जिले के स्कूल में कक्षा 10वीं पढ़ रहा है, उसी जिले में स्थित JNV के लिए पात्र होगा
नागरिकताकेवल भारतीय विद्यार्थी
पहले से 10वीं पासपात्र नहीं

JNV Class 11 Selection Process

कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए Lateral Entry Selection Test लिया जाएगा। इसके बाद मेरिट, कैटेगरी, खाली सीट और चुनी गई स्ट्रीम के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

  • Lateral Entry Selection Test
  • जिला स्तर की मेरिट
  • राज्य स्तर की मेरिट
  • खाली सीट के अनुसार चयन
  • दस्तावेजों की जांच
  • मेडिकल जांच
  • अंतिम एडमिशन

Selection Test Exam Pattern

विषयप्रश्नअंकसमय
Mental Ability202030 मिनट
English202030 मिनट
Science202030 मिनट
Social Science202030 मिनट
Mathematics202030 मिनट
कुल1001002 घंटे 30 मिनट

परीक्षा 11:00 AM से 1:30 PM तक होगी। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। सभी प्रश्न Objective Type होंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।

Stream के हिसाब से Merit कैसे बनेगी?

स्ट्रीममेरिट में शामिल विषयकुल अंक
ScienceMental Ability + Science + Mathematics60
CommerceMental Ability + Social Science + Mathematics60
HumanitiesMental Ability + Social Science + बाकी 3 में सबसे ज्यादा अंक वाला 1 विषय60
VocationalMental Ability + बाकी 4 में सबसे ज्यादा अंक वाले 2 विषय60

हर विषय में कम से कम 6 अंक में से 20 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

कुल 60 अंकों की मेरिट में न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

  • General/OBC Boys: 21 अंक
  • General/OBC Girls: 20 अंक
  • SC/ST/Divyang: 18 अंक

JNV Class 11 Admission 2027 में मिलने वाली सुविधाएं

जवाहर नवोदय विद्यालय CBSE से मान्यता प्राप्त, सह-शिक्षा वाले और पूरी तरह आवासीय विद्यालय हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने, खाने, यूनिफॉर्म और किताबों जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

How To Apply

  • सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Class XI Lateral Entry Selection Test 2027 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार की सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो तथा विद्यार्थी और माता-पिता के हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • राज्य, जिला, आधार आदि की जानकारी भरें।
  • अधिकतम 2 स्ट्रीम चुनी जा सकती हैं।
  • प्रत्येक चुनी गई स्ट्रीम के लिए अधिकतम 3 JNV चुने जा सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें।
  • आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।

Important Links

ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
Official Notification / Prospectusयहां क्लिक करें
Official Websitenavodaya.gov.in