Lado Lakshmi Yojana Status: लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि दी जाती है। ₹1100 की राशि हर महीने महिला के बैंक खाते में जारी की जाती है और ₹1000 की महिला के नाम पर सरकार द्वारा फिक्स डिपाजिट किए जाते हैं। हरियाणा की जो भी महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं वह ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
महिला के बैंक खाते में कितनी राशि जारी हुई हैं। जिन महिलाओं ने नया आवेदन किया है वह भी इस वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकती है की उनकी पेंशन आईडी अभी बनी है या नहीं। जिन महिलाओं की पेंशन आईडी बन जाती है उनके खाते में अगले महीने से राशि आना शुरू हो जाती है।
Lado Lakshmi Yojana
हरियाणा सरकार द्वारा नवंबर 2025 से लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। फिलहाल इस योजना के तहत वार्षिक एक लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार जल्द ही इस आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए किया जाएगा। जिन भी परिवारों की सालाना आय 180000 रुपए तक है उसके बाद वह भी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹2100 की राशि प्राप्त कर सकेंगे।
Lado Lakshmi Yojana पात्रता
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व शर्तें निर्धारित की गई है जिनका पालन करना होगा।
- फिलहाल परिवार की सालाना आय एक लाख रुपए तक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का नाम परिवार पहचान पत्र में शामिल होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 23 वर्ष सबसे अधिक होनी चाहिए।
- एक परिवार की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- अगर कोई महिला पहले किसी सामाजिक पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन,निराश्रित महिला पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, आदि का लाभ ले रही है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
- महिला का परिवार आयकर दाता है या परिवार में किसी प्रकार की कोई सरकारी नौकरी है तो वह स्कीम का लाभ नहीं ले सकती।
- सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं में 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे अगर 80% अंक या इससे भी अधिक अंक लेकर आते हैं तो उनकी माता को स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा। यह लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपए तक है।
Lado Lakshmi Yojana दस्तावेज
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- वोटर आईडी कार्ड
- हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली कनेक्शन नंबर
- वाहन संबंधी जानकारी
जरूरी अपडेट: लाडो लक्ष्मी ऐप में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करें के ऑप्शन चालू कर दिया गया है। अपना लाइव फोटो अपलोड कर दें!