हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की जुलाई 2026 की नई Pension ID List जारी कर दी है। जिन महिलाओं ने हाल ही में योजना के लिए आवेदन किया था या जिनकी अब तक पेंशन आईडी जारी नहीं हुई थी, वे अब अपना Pension ID ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। सरकार हर महीने के अंतिम सप्ताह में नई पेंशन आईडी जारी करती है, जिसके तहत इस बार जुलाई महीने की नई सूची जारी की गई है।

इसके अलावा जो महिलाएं पहले से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी हर महीने के अंत में और अगले महीने की 10 तारीख से पहले लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप पर जाकर Live (जीवन प्रमाण पत्र) अपलोड करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर अगली किस्त प्रभावित हो सकती है।

हर महीने मिलते हैं ₹2100

हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर 2025 को लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

  • ₹1100 सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • ₹1000 महिला के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा किए जाते हैं।

योजना के लिए आवेदन महिलाएं Lado Lakshmi Mobile App के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन कर सकती हैं।

ऐसे चेक करें Pension ID List

यदि आप गांव की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • Pension Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  • Search पर क्लिक करें।
  • अब आपके गांव की पूरी Pension ID List खुल जाएगी।
  • सूची में अपना नाम और Pension ID देख सकते हैं।

आधार कार्ड से ऐसे करें Pension ID चेक

यदि आप आधार नंबर से अपनी पेंशन आईडी देखना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया अपनाएं—

  • Pension Haryana की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • Aadhaar Card वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा भरें।
  • “विवरण देखें” पर क्लिक करें।
  • अब आपकी पूरी जानकारी के साथ Pension ID स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी

जो महिलाएं पहले से योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें हर महीने के अंत से लेकर अगले महीने की 10 तारीख तक लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से Live (जीवन प्रमाण पत्र) अपलोड करना अनिवार्य है। समय पर यह प्रक्रिया पूरी करने पर ही अगली किस्त जारी की जाएगी।