Lado Laxmi Yojana 6th installment: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक और बड़ी अपडेट आ गई है। लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवी किस्त जारी होने के बाद अब 6वीं किस्त भी जारी होने जा रही है। सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने को लेकर मैसेज भेजना शुरू कर दिए गए हैं. अगर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अगली किस्त का लाभ लेना है तो आपको प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.

लेकिन बता दें कि फिलहाल लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का ऑप्शन फिर से चालू कर दिया गया है. जो भी लोग परेशान हो रहे थे तो उन्हें अब लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लीकेशन में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा.

लाडो लक्ष्मी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत फिलहाल सरकार द्वारा ₹1100 की राशि सीधे बैंक खाते में जारी की जा रही है और बाकी की ₹1000 की राशि महिला के नाम पर फिक्स डिपाजिट की जा रही है. अब तक महिलाओं को पांच किस्तों का लाभ मिल चुका है और अभी अप्रैल महीने में 6वीं किस्त जारी होनी है.

सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर आदेश जारी किए थे की जितनी भी सरकारी सामाजिक पेंशन स्कीम से उन सभी की राशि हर महीने 10 तारीख को जारी की जाएगी. इसका मतलब है कि अप्रैल महीने की 6वीं किस्त महिलाओं को 10 अप्रैल को मिल जाएगी.

लाडो लक्ष्मी योजना की 6वीं किस्त की राशि आज 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी ने जारी कर दी है। 10 लाख लाभार्थी के बैंक खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कैसे करें?

किस्त जारी होने से पहले सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने को लेकर एसएमएस भेजना शुरू कर दिए गए हैं अगर आपको आपकी मोबाइल एप्लीकेशन में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है तो इस स्थिति में आपके मोबाइल के प्ले स्टोर में जाना है और अपनी मोबाइल एप्लीकेशन को अपडेट करना है. अपडेट होने के बाद आपको ऑप्शन दिखाई देने लगेगा.

अगर हम पांचवी किस्त की बात करें तो उसमें भी बिना जीवन प्रमाण पत्र ही किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में जारी कर दी गई थी. फिलहाल 2 महीने बाद जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने का ऑप्शन चालू किया गया है तो सभी को अनिवार्य से अपना जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कर लेना है ताकि किस्त आने में किसी प्रकार की किसी समस्या का सामना न करना पड़े.

Lado Laxmi Yojana 6th installment Statu Check

Lado Laxmi Yojana 6th installment Status check Link Click here
Lado Lakhsmi Yojana List Check Click Here