LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए LIC Golden Jubilee Foundation ने Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 शुरू की है। इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाएगा, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

इस Scholarship के तहत 10वीं और 12वीं के बाद पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सालाना ₹15,000 से ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन Online करना होगा और आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 की मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
योजना का नामLIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026
संस्थाLIC Golden Jubilee Foundation
योजना का लाभ₹15,000 से ₹50,000 सालाना
किसके लिएआर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी विद्यार्थी
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
अंतिम तारीख30 सितंबर 2026
Scholarship अवधिपूरे कोर्स की अवधि
Scholarship की संख्या17,920 तक

Eligibility & Scholarship Amount

पढ़ाईयोग्यताScholarship
10वीं के बाद10वीं में 60% या अधिक अंक और 2026-27 में 11वीं/10+2, Vocational या Diploma/ITI के पहले वर्ष में प्रवेश + माता-पिता की सालाना आय ₹4.50 लाख तक₹15,000 सालाना
12वीं/डिप्लोमा के बाद – Medical12वीं/समकक्ष में 60% या अधिक अंक और 2026-27 में MBBS, BAMS, BHMS या BDS के पहले वर्ष में प्रवेश + आय ₹4.50 लाख तक₹50,000 सालाना
12वीं/डिप्लोमा के बाद – Engineering12वीं/समकक्ष में 60% या अधिक अंक और 2026-27 में BE, BTech या BArch के पहले वर्ष में प्रवेश + आय ₹4.50 लाख तक₹40,000 सालाना
12वीं/डिप्लोमा के बाद – अन्य Courses12वीं/समकक्ष में 60% या अधिक अंक और Graduation, Integrated Course, Diploma, Vocational Course या ITI में प्रवेश + आय ₹4.50 लाख तक₹20,000 सालाना

10वीं/12वीं के अंक Academic Year 2023-24, 2024-25 या 2025-26 के होने चाहिए और 2026-27 में संबंधित पढ़ाई के पहले वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए।

Scholarship कैसे मिलेगी?

Scholarship की राशि हर साल 2 किस्तों में दी जाएगी।

  • ₹50,000 वाली Scholarship → ₹25,000 + ₹25,000
  • ₹40,000 वाली Scholarship → ₹20,000 + ₹20,000
  • ₹20,000 वाली Scholarship → ₹10,000 + ₹10,000
  • ₹15,000 वाली Scholarship → ₹7,500 + ₹7,500

पहली किस्त 1 सितंबर 2026 से और दूसरी किस्त 1 फरवरी 2027 से देय होगी। राशि चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में NEFT से भेजी जाएगी।

Selection Process

  • विद्यार्थियों का चयन 10वीं/12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर Merit से किया जाएगा।
  • अगर अंकों में बराबरी होती है तो कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी को पहले मौका मिलेगा। इसके बाद भी बराबरी होने पर LIC द्वारा परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच के आधार पर फैसला किया जाएगा।

जरूरी बातें

  • यह Scholarship Post Graduation की पढ़ाई के लिए नहीं है।
  • Correspondence, Part-Time/Evening/Night Classes और Open University से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।
  • CA, CS और Cost Accountant जैसे Self Study Courses के लिए Scholarship नहीं मिलेगी।
  • एक परिवार से सामान्य तौर पर एक विद्यार्थी को Scholarship दी जाएगी। कुछ स्थिति में दो विद्यार्थियों को भी Scholarship मिल सकती है।
  • Scholarship जारी रखने के लिए आगे की पढ़ाई में भी जरूरी अंक और सभी विषय पास करना जरूरी है।

Documents

आवेदन और बाद में जांच के समय मुख्य रूप से ये दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • 10वीं/12वीं की Marksheet
  • वर्तमान Course में Admission का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • IFSC Code
  • Cancelled Cheque
  • PAN और E-Aadhaar की जानकारी

How To Apply

  • LIC की Official Website पर जाएं।
  • Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के Online Application लिंक पर जाएं।
  • अपनी जरूरी जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक और आय से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए Documents की जानकारी/कॉपी जमा करें।
  • आवेदन Submit करें।
  • आवेदन के बाद मिलने वाला Acknowledgement Email सुरक्षित रखें।

Online आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026 है। आवेदन जमा होने के बाद उसे विद्यार्थी के पते के PIN Code के आधार पर LIC की संबंधित Division में भेजा जाएगा।

Important Links

Online Applyयहां से करें ऑनलाइन आवेदन
Official Notificationयहां से नोटिफिकेशन देखें