MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से पुलिस आरक्षक (GD) के पदों पर भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 रखी गई है। परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

इस भर्ती में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 700 पद और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर 6800 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, हालांकि SAF के 700 पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।

MP Police Constable Recruitment 2026 Overview

जानकारीविवरण
भर्ती संगठनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
विभागमध्य प्रदेश पुलिस विभाग
पद का नामPolice Constable (GD)
कुल पद7500
वेतनमान₹19,500 – ₹62,000
आवेदन शुरू22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुरू19 नवंबर 2026
आवेदन मोडOnline
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन शुरू22 सितंबर 2026
संशोधन की अंतिम तिथि11 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुरू19 नवंबर 2026

Application Fees

श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग₹500
MP के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS₹250
विभागीय परीक्षा शुल्क – सामान्य₹200
विभागीय परीक्षा शुल्क – MP SC/ST/OBC/EWS₹100
MP Online Kiosk Portal शुल्क₹60
स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने पर Portal शुल्क₹20

Age Limit, Vacancy Details, and Qualification

Age Limit: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्यतः MP के पुरुष अनारक्षित/EWS अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष, जबकि महिलाओं तथा कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तक है। अन्य निर्धारित श्रेणियों में नियमानुसार अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
आरक्षक (GD) – SAF70010वीं पास
आरक्षक (GD) – SAF को छोड़कर680010वीं पास

नोट: अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है।

MP Police Constable Recruitment 2026 Selection Process

MP Police Constable भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से इन चरणों में होगी:

  • प्रथम चरण लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT)
  • Document Verification
  • Medical Examination

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा के अंकों के साथ जोड़े जाएंगे।

Exam Pattern

MP Police Constable की लिखित परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी माध्यम में होगी।

  • कुल 100 प्रश्न
  • कुल 100 अंक
  • परीक्षा अवधि 2 घंटे
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक
  • गलत उत्तर के लिए कोई Negative Marking नहीं
  • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान – 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि – 30 अंक
  • विज्ञान एवं सरल अंक गणित – 30 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। 800 मीटर दौड़ के लिए एक अवसर तथा लंबी कूद और गोला फेंक के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे।

How to Apply for MP Police Constable Recruitment 2026

MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए:

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल पर जाएं।
  • Police Constable (GD) Recruitment 2026 के Online Form लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी Basic Details भरकर Registration करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज Upload करें।
  • निर्धारित परीक्षा शुल्क एवं Portal शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को Submit करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करें।
  • Final Submit करने के बाद आवेदन फॉर्म और Application Number सुरक्षित रख लें।

Important Links

MP Police Constable Recruitment 2026 NotificationNotification
MP Police Constable Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here