पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नई लाभार्थी लिस्ट जारी कर दी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान योजना की 24वींकिस्त कब जारी होगी और पीएम किसान योजना की नई लाभार्थी लिस्ट में आपको कैसे नाम चेक करना है आईए जानते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हर पात्र किसान को हर साल ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में 4 महीने के अंतराल के बाद जारी की जाती है। अभी 20 जून को ही पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की 2000 रुपए की राशि किसानों के खातों में जारी की गई। 9.44 करोड से भी अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की गई।
पीएम किसान योजना 24वीं किस्त कब होगी जारी?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त हाल ही में जून के महीने में जारी की गई है. तो हम अनुमान लगा सकते हैं कि 24वीं किस्त अक्टूबर महीने में जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सरकार की तरफ से किस्त जारी होने से 10,15 दिन पहले ऑफिशियल तिथि जारी की जाती है.
पीएम किसान योजना का लाभ लगातार लेने के लिए केवाईसी का अपडेट होना बहुत ही अनिवार्य है. अगर केवाईसी प्रक्रिया सही नहीं है या किस की जानकारी दर्ज सही नहीं है या किसान रजिस्ट्रेशन नहीं है इसके अलावा मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो इन सभी स्थितियों में किस्त रुक सकती है.
पीएम किसान योजना केवाईसी कैसे करें?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है.
- होम पेज पर ही आपको फार्मर कॉर्नर में ई केवाईसी का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करना है.
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है ओटीपी प्राप्त करना है.
- अब आपका आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करना है.
- ओटीपी दर्ज करते ही आपका केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगा.
- आपको वहां पर लिखा भी दिखाई देगा कि आपका केवाईसी कंप्लीट हो गया है.
- इस तरह से आप अपना केवाईसी कर सकते हैं.
पीएम किसान योजना की नई लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर ही जाना है.
- होम पेज पर ही आपको बेनिफिशियरी लिस्ट का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करना है.
- अब आपको अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम सेलेक्ट करना है.
- यह सब सेलेक्ट करने के बाद आपको लिस्ट देखेंगे ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी.
- इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है.
- अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको आने वाली किसका लाभ मिलेगा.
