PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। साल 2026 में योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होने की तारीख घोषित की गई है। किसान अपनी किस्त का स्टेटस PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 Overview

जानकारीविवरण
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
विभागकेंद्र सरकार
लाभार्थीपात्र किसान परिवार
सालाना सहायता₹6,000
किस्त की राशि₹2,000
साल में किस्तें3
24वीं किस्त की तारीख30 अक्टूबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan Yojana Eligibility: कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना का लाभ ऐसे किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है। जमीन का विवरण राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार होना चाहिए।

कुछ श्रेणियों के लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इनमें संस्थागत भूमि धारक, वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्ति जैसे सांसद, विधायक और मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, परिवार का कोई सदस्य पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर जमा कर चुका है तो वह परिवार भी अपात्र होगा।

डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर भी योजना के पात्र नहीं हैं। इसी तरह ₹10,000 या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों को भी लाभ नहीं मिलता है, हालांकि ग्रुप D और MTS कर्मचारियों को इस नियम से छूट दी गई है।

PM Kisan Yojana की किस्तों की तारीख

योजना के तहत अब तक जारी किस्तों की तारीख नीचे दी गई है। 24वीं किस्त के लिए 30 अक्टूबर 2026 की तारीख घोषित की गई है।

किस्तजारी होने की तारीख
24वीं किस्त30 अक्टूबर 2026
23वीं किस्त20 जून 2026
22वीं किस्त13 मार्च 2026
21वीं किस्त19 नवंबर 2025
20वीं किस्त2 अगस्त 2025
19वीं किस्त24 फरवरी 2025
18वीं किस्त5 अक्टूबर 2024
17वीं किस्त18 जून 2024
16वीं किस्त28 फरवरी 2024
15वीं किस्त15 नवंबर 2023
14वीं किस्त27 जुलाई 2023
13वीं किस्त27 फरवरी 2023
12वीं किस्त17 अक्टूबर 2022
11वीं किस्त31 मई 2022
10वीं किस्त1 जनवरी 2022
9वीं किस्त9 अगस्त 2021
8वीं किस्त14 मई 2021
7वीं किस्त25 दिसंबर 2020
6वीं किस्त9 अगस्त 2020
5वीं किस्त1 अप्रैल 2020
4वीं किस्त2 जनवरी 2020
3वीं किस्त9 अगस्त 2019
2वीं किस्त2 अप्रैल 2019
1वीं किस्त24 फरवरी 2019

PM Kisan Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

नए किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के Farmers Corner में जाकर New Farmer Registration का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य की जानकारी भरकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार से जुड़े बैंक खाते का विवरण और जमीन की जानकारी भरें। सभी जानकारी जांचने के बाद Save पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।

किसान PM-KISAN मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी मदद ले सकते हैं।

PM Kisan Payment Status कैसे चेक करें?

किसान अपनी किस्त का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए PM-KISAN की वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें और Farmers Corner में दिए गए Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद Get Data पर क्लिक करते ही आपके सामने भुगतान से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। यहां आप देख सकते हैं कि किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं, आपकी e-KYC पूरी है या नहीं और बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं।

PM Kisan Yojana 2026 Important Links

लिंकविवरण
Official Websitehttps://pmkisan.gov.in/
New Farmer RegistrationRegistration
Know Your StatusStatus Check
E-KYC LinkE-kyc
Mobile App Download LinkClick Here